कराची में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मारा गया आतंकी लश्कर सरगना और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेहद करीबी बताया जा रहा है. चार अज्ञात हमलावरों ने उसे गोलियों ने भूना और फरार हो गए. पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से अभी तक उसकी पहचान और संगठन में उसकी भूमिका को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.