डीएनए मित्रों आज तक हम आप मानते आए थे कि अंतरिक्ष केवल सितारों, रॉकेट और इंसानी सपनों की दुनिया है। लेकिन अब एक बड़े खुलासे ने इस भ्रम को हमेशा के लिए तोड़ दिया है। अमेरिकी स्पेस फोर्स ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार किया है कि उसने अंतरिक्ष की कक्षा में सीधे हथियार तैनात कर दिए हैं। यानी अमेरिका ने स्पेस में हथियार उतार दिए हैं। इस ऐलान को दुनिया में स्पेस वॉर की शुरुआत माना जा