ब्रिक्स शुरुआत में दुनिया की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक मंच था। लेकिन समय के साथ यह पश्चिमी देशों के वर्चस्व को चुनौती देने वाला एक मजबूत संगठन बन गया। भारत के ताकतवर होने की कहानी भी बहुत हद तक ब्रिक्स जैसी ही है। दुनिया में जैसे-जैसे ब्रिक्स मजबूत हुआ, वैसे ही ब्रिक्स के भीतर भारत भी मजबूत हुआ। आज आपको जानना चाहिए कि ब्रिक्स के 20 वर्षों की यात्रा में भारत ने कहां से कहां तक अपनी पहुंच को बनाया।