डीएनए मित्रों जिस देश के एक हिस्से में बच्चे भूख से मर रहे हो, गंदा पानी पीकर मर रहे हो, रहस्यमय बीमारियों से मर रहे हो, वो देश अपने नेताओं से यह उम्मीद नहीं करता कि वह एसी में बैठकर ब्रिक्स के मेन्यू पर चर्चा करेंगे। देश में पिछले 24 घंटे से दिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन के मेन्यू पर चर्चा हो रही है। शाकाहारी और मांसाहारी वाला विवाद ट्रेंड कर रहा है। मुद्दा बनाया जा रहा है कि समिट में आए