डीएनए मित्रों शरिया बचाने के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अभियान चलाने जा रहा है। लेकिन एक अभियान इन दिनों पहले से चल रहा है। यह अभियान मनुस्मृति के खिलाफ चलाया जा रहा है। देश के कई शहरों में इन दिनों कांग्रेस के कार्यकर्ता मनुस्मृति के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। आज भी देश के कई शहरों में मनुस्मृति की प्रतियां जलाई गई। मनुस्मृति के विरुद्ध इस अभियान की शुरुआत विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान के बाद शुरू