Begusarai Flood Video: बेगूसराय में गंगा का रौद्र रूप लगातार देखने को मिल रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के छितरौर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। पिछले करीब पांच दिनों से गांव में पानी जमा है और अब हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कई घरों में पानी घुस चुका है, जिसके बाद लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। कुछ परिवार गांव से पलायन कर रहे हैं,