2019 में पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को धूल चटाने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. करीब 22 साल तक भारतीय वायुसेना (IAF) में देश की सेवा करने के बाद, अभिनंदन ने प्रीमेच्योर रिटायरमेंट (समय से पहले सेवानिवृत्ति) ले ली है, लेकिन वे आसमान से दूर नहीं हो रहे हैं. अभिनंदन वर्धमान अब एक प्राइवेट कमर्शियल पायलट के रूप में अपने करियर की नई पारी शुरू कर चुके हैं.