Sitamarhi News: सीतामढ़ी में नेपाल की नाबालिग पीड़िता को कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेड लाइट एरिया की महिला को सौंपने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को पदमुक्त कर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है.
सीतामढ़ी में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है. मुठभेड़ में घायल सुनील कुशवाहा की निशानदेही पर 777 कारतूस भी मिले हैं.
सीतामढ़ी के चर्चित दिनेश यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा का हाफ एनकाउंटर करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. सुनील कुशवाहा के साथ दो अन्य बदमाश मणि कुमार और इंदल कुमार भी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं.
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा हो गया. बिजली के तार की चपेट में आने से तीन की मौत हो गई. घटना के बाद सुबह घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. मौके से दो जंगली सूअरों के शव भी बरामद किए गए हैं.
सीतामढ़ जिले के सोनबरसा में पुलिस टीम पर हमला की बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोहरवा गांव में शुक्रवार (2 अक्टूब) की रात को मारपीट की सूचना देकर डायल-112 की टीम को बुलाया गया, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया. इस घटना में सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार और एक कांस्टेबल घायल हो गए. ग्रामीणों ने डायल-112 की टीम पर हमला कर वाहन के शीशे तोड़ दिए. अचानक हुए इस हमले में कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की जानकारी है. घटना की सूचना मिलते ही सोनबरसा समेत आसपास के कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.
अयोध्या से जनकपुरधाम तक का सफर बहुत ही जल्द आसान होने वाला है. भारत और नेपाल को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के लिए रामायण सर्किट परियोजना के तहत एक साप्ताहिक ट्रेन चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ये ट्रेन उत्तर प्रदेश के अयोध्या से चलकर बिहार होते हुए नेपाल में प्रवेश करेगी.