भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: खेत में दौड़ रहा था करंट, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: खेत में दौड़ रहा था करंट, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा हो गया. बिजली के तार की चपेट में आने से तीन की मौत हो गई. घटना के बाद सुबह घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. मौके से दो जंगली सूअरों के शव भी बरामद किए गए हैं.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 03, 2026, 11:59 AM IST|Updated: Oct 03, 2026, 12:37 PM IST
joinshare
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: खेत में दौड़ रहा था करंट, पति-पत्नी समेत तीन की मौत
Image Credit: सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा (जी मीडिया)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    सीतामढ़ी जिले में शनिवार (3 अक्टूबर) तड़के खेत में बिछाए गए नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बैरगनिया प्रखंड के अक्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला स्थित वार्ड नंबर-5 की है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है. मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब तीन बजे तकिया टोला निवासी मोहम्मद इस्लाम मंसूरी की भैंस खूंटे से खुलकर कहीं चली गई थी. भैंस की तलाश में इस्लाम मंसूरी अंधेरे में ही घर से निकले और आसपास के खेतों में खोजबीन करने लगे.

    करंट लगने से मौके पर ही मौत
    इसी दौरान एक धान के खेत के पास पहुंच गए. बताया जा रहा है कि धान की फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर नंगे बिजली के तार लगाए गए थे. इन तारों में करंट प्रवाहित किया जा रहा था. अंधेरा होने के कारण इस्लाम मंसूरी को तार दिखाई नहीं दिए और वह उसकी चपेट में आ गए. करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. काफी देर तक इस्लाम मंसूरी के घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी रुबैदा खातून उन्हें तलाशते हुए खेत की ओर पहुंचीं. वहां पति को बेसुध पड़ा देखकर वह उनके पास गईं और उन्हें बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान वह भी बिजली के तार की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई.

    असमत अली भी करंट की चपेट में
    घटना की जानकारी मिलने या मौके पर पहुंचे गांव के ही असमत अली भी करंट की चपेट में आ गए. हादसे में उनकी भी मौत हो गई. वहीं, इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद सुबह घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. मौके से दो जंगली सूअरों के शव भी बरामद किए गए हैं.

    यह भी पढ़ें: सारण में बाढ़ से बिगड़े हालात: मुश्किल समय में मैदान में उतर चुके हैं DM-SSP, जगी नई उम्मीद

    इससे आशंका जताई जा रही है कि फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस बिजली के तार लगाए जाने के मामले में भी छानबीन कर रही है. तीन ग्रामीणों की मौत से तकिया टोला और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है.

    -आईएएनएस

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    sitamarhi news