App

सीतामढ़ीः मारपीट की सूचना देकर पुलिस को बुलाया पीटा! SI और सिपाही घायल, 7 गिरफ्तार

सीतामढ़ जिले के सोनबरसा में पुलिस टीम पर हमला की बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोहरवा गांव में शुक्रवार (2 अक्टूब) की रात को मारपीट की सूचना देकर डायल-112 की टीम को बुलाया गया, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया. इस घटना में सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार और एक कांस्टेबल घायल हो गए. ग्रामीणों ने डायल-112 की टीम पर हमला कर वाहन के शीशे तोड़ दिए. अचानक हुए इस हमले में कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की जानकारी है. घटना की सूचना मिलते ही सोनबरसा समेत आसपास के कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Image Credit: सीतामढ़ी में पुलिस पर हमला, SI और एक सिपाही घायल (Zee Media)

सीतामढ़ जिले के सोनबरसा में पुलिस टीम पर हमला की बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोहरवा गांव में शुक्रवार (2 अक्टूब) की रात को मारपीट की सूचना देकर डायल-112 की टीम को बुलाया गया, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया. इस घटना में सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार और एक कांस्टेबल घायल हो गए. ग्रामीणों ने डायल-112 की टीम पर हमला कर वाहन के शीशे तोड़ दिए. अचानक हुए इस हमले में कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की जानकारी है. घटना की सूचना मिलते ही सोनबरसा समेत आसपास के कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.

घटना को लेकर बताया गया है कि गांव में दो पक्षों के बीच किसी मुद्दे को लेकर मारपीट हो रही थी. विवाद में हवाई फायरिंग किए जाने की भी बात कही जा रही है. किसी ने डायल-112 पर घटना की सूचना दी. सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम जैसे ही गांव में पहुंची, वहां लाठी-डंडे से लैश गांव वालों ने उनपर हमला कर दिया. वहीं, गांव वालों का कहना है कि पुलिस ने गांव में आते ही एक मुर्गी फार्म संचालक को रोक लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उसके (मुर्गी फार्म संचालक) साथ मारपीट भी की. इसके बाद विवाद बढ़ गया. घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस और एसएसबी जवान तैनात किए गए हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author