रितु बराला और अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट के मामले में राहुल गांधी ने गोविंद सिंह डोटासरा को फोन कर राजस्थान में FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए. डोटासरा ने पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने का भरोसा दिया.
राजस्थान में पाकिस्तान पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं. गोविंद सिंह डोटासरा और प्रताप सिंह खाचरियावास ने मदन राठौड़ पर निशाना साधा, वहीं, राठौड़ ने बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया.
राजस्थान में पाकिस्तान को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी विवाद बढ़ गया है. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बीजेपी पर पाकिस्तान प्रेम का आरोप लगाया. वहीं मदन राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया.
Jaipur News: पाकिस्तान पर दिए गए बयान को लेकर मदन राठौड़ और कांग्रेस आमने-सामने हैं. बीजेपी अध्यक्ष ने सफाई देते हुए बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस ने इसे देशद्रोह बताते हुए उनसे माफी की मांग की है.
Jaipur News: राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर भाषण के दौरान कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मैच होने पर भारत को पाकिस्तान का साथ देना चाहिए, क्योंकि वह पड़ोसी है. उनका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
Rajasthan Politics: राजस्थान में 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM अशोक गहलोत के हालिया बयानों ने मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी चर्चाएं तेज कर दी हैं. उन्होंने चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने के नारों पर आपत्ति जताते हुए फैसला कांग्रेस हाईकमान पर छोड़ा है, लेकिन भविष्य में कोई जिम्मेदारी मिलने पर इनकार भी नहीं किया.
राजस्थान में पंचायती राज चुनावों का बिगुल जल्द ही बजने वाला है। गांवों की चौपालों से लेकर ढाणियों तक कि इस बार सरपंच कौन बनेगा ? या प्रधान का टिकट किसे मिलेगा ? पंचायती राज व्यवस्था को हमेशा से भारतीय लोकतंत्र की सबसे मजबूत और बुनियादी नींव माना जाता रहा है. 2 अक्टूबर 1959 को देश में पंचायती राज व्यवस्था का औपचारिक शुभारंभ भी राजस्थान के नागौर से ही हुआ था.
जयपुर पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी में मंथन का दौर जारी है .बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के नेता पंचायत चुनावों की रणनीति बनाने में जुटे हैं. निकाय चुनावों में मिली जीत के बाद बीजेपी अब पंचायत चुनावों में भी जीत का दावा कर रही है. UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पंचायत चुनावों को पार्टी के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा बताया है, वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने भी पंचायत चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा किया है.