भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /पंचायत चुनाव पार्टी के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा जैसे : UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा

पंचायत चुनाव पार्टी के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा जैसे : UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा

जयपुर पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी में मंथन का दौर जारी है .बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के नेता पंचायत चुनावों की रणनीति बनाने में जुटे हैं. निकाय चुनावों में मिली जीत के बाद बीजेपी अब पंचायत चुनावों में भी जीत का दावा कर रही है. UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पंचायत चुनावों को पार्टी के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा बताया है, वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने भी पंचायत चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा किया है.

Reported ByVishnu Sharma
Published: Oct 14, 2026, 02:35 PM IST|Updated: Oct 15, 2026, 12:45 PM IST
joinshare
पंचायत चुनाव पार्टी के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा जैसे : UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा
Image Credit: rajasthan panchayat bjp strategy

About the Author

Vishnu Sharma

Vishnu Sharma

विष्णु शर्मा जी मीडिया राजस्थान में कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ITV Network के चैनलों—India News, India News Rajasthan और NewsX—के साथ की, जहां पॉलिटिक्स बीट पर काम किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की राजनीति को करीब से कवर किया और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया। विष्णु शर्मा विधानसभा और लोकसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। चुनावों के दौरान उन्होंने राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में जाकर जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।फिलहाल विष्णु शर्मा Zee News के साथ काम कर रहे हैं और राजस्थान की राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर कर रहे हैं।
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनावी रणनीति और जीत की संभावनाओं पर मंथन कर रहे हैं. बीजेपी का दावा है कि निकाय चुनावों में मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और अब पार्टी पंचायत चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी. UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड में रहता है. निकाय चुनावों में जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है. पंचायत चुनावों में पार्टी हर मतदाता तक पहुंचेगी.

पंचायत चुनाव में किसे मिलेगा कांग्रेस का टिकट: नीमकाथाना में दावेदारों से मिले कॉर्डिनेटर

खर्रा ने सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है पेपर लीक पर रोक लगाई है और प्रदेश के हित में चार बड़े जल समझौते हुए हैं. उन्होंने पंचायत चुनावों में जनादेश मिलने का भरोसा जताते हुए कहा कि ये चुनाव हमारी अर्धवार्षिक परीक्षा हैं और हम इसे पास करेंगे साथ ही,इसका लाभ आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी मिलेगा.

वहीं,बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी पंचायत चुनावों में पार्टी की जीत का दावा किया है, परनामी ने कहा कि प्रदेश में वातावरण बीजेपी के पक्ष में है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर में विकास कार्य किए हैं और हर वर्ग के साथ सभी क्षेत्रों के लिए काम किया है. परनामी ने कहा कि संकल्प पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए योजनाओं की घोषणा की गई और मुख्यमंत्री ने किसानों से जो वादे किए,उन्हें पूरा किया है उन्होंने निकाय चुनावों की तरह पंचायत चुनावों में भी बीजेपी की जीत का दावा किया.

जोधपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत: कांग्रेस पर साधा निशाना, पंचायत चुनावों में BJP की जीत का किया दावा

 

जिला अध्यक्षों और नेताओं के परिजनों को टिकट देने के सवाल पर परनामी ने कहा कि बीजेपी समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाती है पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं को टिकट देती है,जो जिताऊ और टिकाऊ हों टिकट वितरण में इन्हीं मापदंडों को आधार बनाया जाता है.वहीं, RLP को लेकर परनामी ने कहा कि पार्टी का कोई जनाधार नहीं है और उसका कोई विधायक भी नहीं है उन्होंने दावा किया कि RLP से बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होगा परनामी ने कहा कि बीजेपी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर है.

उधर, सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने भी पंचायत चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है.उन्होंने कहा कि सीकर में कांग्रेस जिला परिषद में कोई बड़ा दखल नहीं रखती पिछले 25 साल में कांग्रेस केवल एक बार जिला प्रमुख बना पाई है. मेधानंद सरस्वती ने कहा कि जब राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार थी, तब भी बीजेपी के सबसे ज्यादा जिला प्रमुख बने थे उन्होंने गांवों में एंटी इनकंबेंसी की बात को कांग्रेस का दुष्प्रचार बताया. मेधानंद सरस्वती ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में भी बीजेपी का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों में जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी वहम में है.

कुल मिलाकर,पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है.निकाय चुनावों की जीत को आधार बनाकर पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में भी जीत की उम्मीद लगाए बैठी है,अब देखना होगा कि बीजेपी की ये रणनीति पंचायत चुनावों में कितनी सफल होती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Politics