अभिनेता टाइगर श्रॉफ हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने एक और महिला को हिरासत में लिया है. इससे पहले 2 महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है. दोनों यूपी की रहने वाली हैं और मुंबई के दादर में रहती थीं. उन पर शूटरों को हथियार पहुंचाने का आरोप है.
क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग भारत में दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी जैसा नया अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट खड़ा कर रहा है? जानिए कैसे रंगदारी, शार्पशूटर्स के नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन के जरिए लॉरेंस गैंग दाऊद के नक्शेकदम पर नया क्राइम मॉडल तैयार कर रहा है.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस समय गुजरात की जेल में बंद है. बावजूद इसके गैंगस्टर का गैंग काम कर रहा है. रविवार को एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद इस संबंध में कई सवाल खड़े हुए. इस बीच आइए आपको बिश्नोई गैंग की शैडो कैबिनेट के बारे में बताते हैं.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले में राजस्थान पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक नाबालिग बताया जा रहा है. इस घटना से लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके नेटवर्क की काफी चर्चा हो रही है. आखिर इस गैंग में नाबालिगों की फौज क्यों भर्ती की जा रही है?
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में लॉरेंस के खास अनिल पंडित का नाम सामने आ रहा है. इससे पहले भी उसने कई वारदातों को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि वह अमेरिका में है.
कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बड़ा दावा किया है. गैंग ने कनाडाई पुलिस को एक खत भेजा था, जिसमें उसने दावा किया है कि उनके पास पुलिस से भी अधिक हथियार हैं और पूरे मुल्क में 5 हजार से भी ज्यादा गैंग मेंबर्स हैं.