भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /पानीपत से पाप की दुनिया तक...कौन है लॉरेंस का खास अनिल पंडित, जिसने टाइगर श्रॉफ पर कराया हमला; ऐसी है क्राइम कुंडली

पानीपत से पाप की दुनिया तक...कौन है लॉरेंस का खास अनिल पंडित, जिसने टाइगर श्रॉफ पर कराया हमला; ऐसी है क्राइम कुंडली

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में लॉरेंस के खास अनिल पंडित का नाम सामने आ रहा है. इससे पहले भी उसने कई वारदातों को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि वह अमेरिका में है.

Written ByRachit Kumar
Published: Oct 19, 2026, 10:06 AM IST|Updated: Oct 19, 2026, 10:07 AM IST
joinshare
पानीपत से पाप की दुनिया तक...कौन है लॉरेंस का खास अनिल पंडित, जिसने टाइगर श्रॉफ पर कराया हमला; ऐसी है क्राइम कुंडली
Image Credit: टाइगर श्रॉफ पर हमले का आरोप अनिल पंडित पर है.

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आया, जिसमें अनिल पंडित नाम के अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई. जबकि, एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसमें अनिल पंडित नाम का शख्स खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई काछोटा भाई बताते हुए घटना की जिम्मेदारी ले रहा है. उसने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी धमकी दी है.  लेकिन अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए भारत में वारदातों को अंजाम दिलाने वाला अनिल पंडित आखिर है कौन? चलिए आपको उसकी पूरी क्राइम कुंडली बताते हैं.

कौन है अनिल पंडित?

अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के रैर कलां गांव का रहने वाला है. उसकी उम्र 32 साल है और साल 2023 में वह भारत से बाहर गया था. पानीपत से वह कनाडा गया. इसके बाद थाईलैंड और दुबई होते हुए अमेरिका तक पहुंचा. हरियाणा, दिल्ली और पुणे में फायरिंग व रंगदारी के मामलों में उसका नाम सामने आया था. दुबई के रास्ते उसका संपर्क रणदीप मलिक से हुआ. फिर वह अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंचा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया. 

रणदीप मलिक के अमेरिका में होने की जानकारी है. जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक, विदेश में बैठकर अनिल पंडित ने हाल के छह महीनों के दौरान भारत में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिलाने के लिए अपने शूटरों का इस्तेमाल किया.

भारत में पिछले छह महीनों के दौरान अनिल पंडित का नाम हरियाणा के पानीपत में रंगदारी से जुड़े मामलों में सामने आया. उस पर पानीपत में दो से तीन स्थानों पर रंगदारी मांगने के लिए वारदातों को अंजाम देने का आरोप है. इन मामलों में कथित तौर पर अनिल पंडित के शूटर शामिल थे. हरियाणा पुलिस और STF ने कार्रवाई करते हुए संबंधित मामलों में शूटरों को गिरफ्तार किया है. इन घटनाओं ने हरियाणा में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क और विदेश में बैठे कथित गैंग ऑपरेटिव्स के बीच संभावित संबंधों की जांच को अहम बना दिया.

गुरु रंधावा के जिम पर शूटिंग

पानीपत के बाद अनिल पंडित का नाम दिल्ली में हुई फायरिंग की एक घटना से जुड़ा. दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गायक गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग करवाने का आरोप भी अनिल पंडित पर है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए अनिल पंडित से कथित तौर पर जुड़े चार शूटरों को पकड़ा था.

गिरफ्तार शूटर कथित तौर पर सिग्नल ऐप के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में थे. शूटरों के कब्जे से विदेशी हथियार बरामद होने की जानकारी मिली थी. जांच का प्रमुख पहलू विदेश में बैठे कथित हैंडलर और भारत में वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों के बीच कम्युनिकेशन और को-ऑर्डिनेशन का है.

पुणे में ज्वेलरी शोरूम पर गोलीबारी

गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग की घटना के करीब 15 दिन बाद पुणे में एक ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग की वारदात हुई. इस घटना में भी अनिल पंडित का नाम सामने आया. महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में अनिल पंडित और शुभम लोनकर से कथित तौर पर जुड़े शूटरों को पकड़ा था. पुणे में फायरिंग करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले बताए गए. आरोप है कि ये शूटर वारदात को अंजाम देने के लिए पुणे पहुंचे थे. मामले में अनिल पंडित और शुभम लोनकर के नेटवर्क की भूमिका की जांच अहम रही.

गायक दिलेर खरकिया की कार पर हमला

अनिल पंडित पर हरियाणा के भिवाड़ी में मशहूर गायक दिलेर खरकिया की कार पर भी फायरिंग करवाने का आरोप है. इस घटना को भी उसके कथित आपराधिक नेटवर्क की गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है. वारदात के पीछे की वजह, धमकी या रंगदारी का कोण और कथित गैंग कनेक्शन जांच के महत्वपूर्ण पहलू हैं.

सोनीपत में धमकी देने के लिए फायरिंग

हरियाणा के सोनीपत में भी धमकी देने के मकसद से फायरिंग करवाने का आरोप अनिल पंडित पर है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा STF के साथ मिलकर कार्रवाई की थी. कार्रवाई के दौरान शूटर रोहित दहिया के साथ कुंडली इलाके में मुठभेड़ हुई थी. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह हाफ एनकाउंटर था. इस कार्रवाई में कथित शूटर नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अहम रही.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नाम

1. रणदीप मलिक- अमेरिका में मौजूद बताया जाता है
2. हैरी बॉक्सर
3. हरमन संधू
4. अनिल पंडित
5. टायसन बिश्नोई
6. शुभम लोनकर

(नीरज गौड़ की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
lawrence bishnoi
Tiger Shroff