झारखंड के गिरिडीह जिले में सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ गांव के पास वैगनआर कार ने ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
दीपावली जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे ही बाजार में कुम्हारों के हाथों से बने मिट्टी के दीयों की डिमांड बढ़ने लगी है. गिरिडीह के पचम्बा की कुम्हार टोली में इन दिनों हर घर से चाक घूमने की आवाज आ रही है.
गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में दुर्गा पूजा समापन के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. रौशन रोही और गायिका निशा दुबे को देखने के लिए उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया और दोनों कलाकारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.
गिरिडीह जिला में एक पिता अपने 4 साल के बेटे को लेकर 120 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया. वही से वह अपने हिस्से के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा. उसने कहा कि मुझे मेरा हिस्सा दो, नहीं तो मैं अपने ही कलेजे के टुकड़े को यहीं से फेंक दूंगा. हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद वह पानी की टंकी से नीचे उतर आया.
गिरिडीह के धनवार-सरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक और ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में 15 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए. घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है.
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष के आंदोलन पर तीखा प्रहार किया है. गिरिडीह जिले में पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि आंदोलन के बहाने देश की संसद में आग लगाने की साजिश चल रही है.
झारखंड के गिरिडीह में इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. छात्र की कलाई पर चोट के निशान भी मिलने की बात सामने आई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करने का उनकी पत्नी श्वेता शर्मा ने संकल्प लिया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीरटांड़ के लोग सुदिव्य कुमार सोनू के लिए परिवार के समान थे.
गिरिडीह में धनबाद जैसा खौफ देखने को मिल रहा है. CCL अस्पताल परिसर में एक बार फिर से भू-धसान हुआ है. इस दौरान लोगों ने भागकर अपनी-अपनी जान बचाई. इस घटना से लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ है.
गिरिडीह में ऋतिक यादव हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद हत्यारे ने आजसू जिलाध्यक्ष को फोन किया और बोला कि ऋतिक की हत्या कर दी है.
Giridih News: गिरिडीह के बंदरकुप्पी स्थित मैगी पॉइंट के पास 24 वर्षीय ऋतिक यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक के पिता झारखंड पुलिस में अवर निरीक्षक (SI) के पद पर पदस्थापित हैं.
गिरिडीह के डुमरी प्रखंड के नावाटांड़ में उत्तरवाहिनी नदी उफान पर है. पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है. इसे दर्जनों गांवों से संपर्क भी टूट चुका है. लोगों से अपील की गई है कि तेज बहाव में पुलिया पार न करें, सतर्क और सावधान रहें.