App

'वे खुद एक विदेशी मां की कोख से जन्मे हैं और संसद में आग लगाना चाहते हैं': मनोज तिवारी का बिना नाम लिए विपक्ष के नेता पर तीखा हमला

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष के आंदोलन पर तीखा प्रहार किया है. गिरिडीह जिले में पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि आंदोलन के बहाने देश की संसद में आग लगाने की साजिश चल रही है.

'वे खुद एक विदेशी मां की कोख से जन्मे हैं और संसद में आग लगाना चाहते हैं': मनोज तिवारी का बिना नाम लिए विपक्ष के नेता पर तीखा हमला
Image Credit: मनोज तिवारी का बिना नाम लिए विपक्ष के नेता पर तीखा हमला (Z News)

दिल्ली के सांसद भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा 12 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को गिरिडीह पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में आंदोलन के नाम पर देश की शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास हो रहा है. विदेशों में पढ़ने वाले युवा भारत में आकर आंदोलन कर रहे हैं. मनोज तिवारी ने एक नेता का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि वे आंदोलन को लीड कर रहे हैं, लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि वे खुद एक विदेशी मां की कोख से जन्मे हैं. आंदोलन के बहाने देश की संसद में आग लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि रोजगार, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ वर्तमान समय में युवाओं को मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा.

गिरिडीह में होने वाले उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कई मजबूत कार्यकर्ता हैं, पार्टी जिसे चाहे उसे टिकट दे सकती है, क्योंकि पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ने में सक्षम है. विनोद सिन्हा के आवास पर पूजा-अर्चना के दौरान बीजेपी के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बीजेपी नेता और दिल्ली के सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे देश में दंगा-फसाद कराने की साजिश करार दिया. गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की हर जनता को धोखा देने का काम किया है और वे पूरे देश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं.

उन्होंने कहा कि क्या है ये सब? अगर आपको आंदोलन करना है, तो एक राजनीतिक पार्टी बनाकर कीजिए. इस आंदोलन में विदेशी ताकतें और कम्युनिस्ट पार्टी के लोग शामिल हैं. पूरे देश की जनता जान चुकी है कि इस आंदोलन में आतंकवादी शामिल हो रहे हैं.

बता दें कि आज बीजेपी नेता और समाजसेवी विनोद सिन्हा की ओर से मनोज तिवारी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सौंदर्य शर्मा का रोड शो आयोजित किया जाना था, लेकिन प्रशासन से परमिशन नहीं मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया.

रिपोर्ट: मृणाल सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More