चित्तौड़गढ़ के सांवलियाजी मंदिर में दिल्ली के ज्वेलरी कारोबारी गिरी जेवर महल ने भगवान सांवरा सेठ को चांदी से बने दो शोरूम की प्रतिकृतियां भेंट कीं. इनका कुल वजन 3 किलो 370 ग्राम और अनुमानित मूल्य 7,07,700 रुपए है.
चित्तौड़गढ़ के श्रीनाथ गार्डन में सांसद सीपी जोशी की पहल पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भजन क्लबिंग का आयोजन हुआ. दिल्ली के साधो बैंड और भजन गायक छोटू सिंह रावणा की प्रस्तुतियों पर युवा झूम उठे. फिल्म हनुमान अंश में नीब करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के गंगरार क्षेत्र में सेना के जवान जितेंद्र सिंह चौहान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. 22 साल देश सेवा करने वाले जवान को बेटी कीर्तिराज और भाई ललित सिंह ने मुखाग्नि दी. 1 नवंबर को उनका प्रमोशन होना था.
Rajasthan News: श्री सांवरिया सेठ मंदिर में देश-विदेश से आस्था का चढ़ावा पहुंच रहा है. आठ महीनों में 60 देशों की करेंसी मिली, जिसकी कुल कीमत करीब 62,800 डॉलर यानी लगभग 59 लाख रुपए आंकी गई है.