SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: 190 रन बनाने वाले मैट रेनशॉ ने लगाई 149 स्थानों की छलांग, टॉप-10 में भारत के दो बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में को अपने नाम किया. इसके बाद आईसीसी रैंकिंग में उसके खिलाड़ियों को काफी फायदा मिला है. मैट रेनशॉ से लेकर जोश हेजलवुड तक ने बड़ी छलांग लगाई है.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 14, 2026, 05:47 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 05:50 PM IST
Image Credit: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (बल्लेबाज).
Join

साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगाई है. डरबन में तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया और इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों से जीत हासिल की थी. इस मैच में कंगारू टीम के लिए 190 रनों की पारी खेलने वाले मैथ्यू रेनशॉ ने 149 स्थानों की छलांग लगाई है. रेनशॉ की पारी की बदौलत ही पैट कमिंस की टीम दौरे की शुरुआत जीत के साथ कर पाई.

रेनशॉ ने अपने टेस्ट करियर की सबसे ऊंची रैंकिंग हासिल की है. वह 149 पायदान ऊपर चढ़कर 49वें नंबर पर पहुंच गए. पहली पारी में जब रेनशॉ बल्लेबाजी के लिए आए थे तो ऑस्ट्रेलिया को 124 रन पर छह विकेट गिर गए थे. उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर 390 तक स्कोर को पहुंचाया. रेनशॉ ने जनवरी 2017 के बाद उनकी पहली सेंचुरी लगाई.

दोहरे शतक से फिर चूके

रेनशॉ ने करीब एक दशक बाद टेस्ट में शतक लगाया. उन्होंने पिछली बार पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में 184 रन बनाए थे. रेनशॉ ने 190 रन  बनाकर अपने सर्वश्रेष्ठ स्कोर में सुधार तो किया, लेकिन वह एक फिर से दोहरा शतक नहीं लगा पाए. रेनशॉ ने अपने करियर का दूसरा टेस्ट शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को संकट से निकाला था.

दूसरी पारी में अर्धशतक

रेनशॉ ने दूसरी पारी में भी शानदार बैटिंग की और 82 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 314 रन बनाकर पारी को घोषित किया और साउथ अफ्रीका को 421 रनों का लक्ष्य दिया. अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 206 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को 214 रनों से अपने नाम करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स को पहली ट्रॉफी का इंतजार: दादा और युवराज की जोड़ी से बदलेगी तकदीर, क्या होगी IPL ऑक्शन की रणनीति?

लाबुशेन और हेजलवुड ने लगाई छलांग

रेनशॉ के अलावा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी फायदा मिला है. लाबुशेन को चार स्थानों का फायदा हुआ और वह 34वें नंबर पर पहुंच गए. उन्होंने पहली पारी में 37 और दूसरी पारी में भी 37 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम ने दूसरी पारी में 75 रन बनाकर 10वां स्थान हासिल किया. गेंदबाजी की बात करें तो हेजलवुड ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए थे. इससे उन्होंने अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की. वह सातवें नंबर पर पहुंच गए.

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या का विकल्प: टीम इंडिया को मिल गया नया ऑलराउंडर? वनडे में सेलेक्शन के करीब सूर्यांश शेडगे

भारतीय खिलाड़ियों की क्या स्थिति?

बल्लेबाजी की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत टॉप-2 में शामिल हैं. पंत भारत के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं. वह आईसीसी रैंकिंग में सातवें पायदान पर हैं. गिल अभी नौवें नंबर पर हैं. इन दो खिलाड़ियों के बाद यशस्वी जायसवाल का नंबर आता है. यशस्वी 12वें नंबर पर हैं. टॉप-20 में यही तीन बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के तीन खिलाड़ी टॉप-20 में हैं. जसप्रीत बुमराह चौथे, मोहम्मद सिराज 16वें और रवींद्र जडेजा 19वें स्थान पर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES