भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /हार्दिक पांड्या का विकल्प: टीम इंडिया को मिल गया नया ऑलराउंडर? वनडे में सेलेक्शन के करीब सूर्यांश शेडगे

हार्दिक पांड्या का विकल्प: टीम इंडिया को मिल गया नया ऑलराउंडर? वनडे में सेलेक्शन के करीब सूर्यांश शेडगे

न्यूजीलैंड के लिए वनडे टीम का ऐलान जल्द होने वाला है. टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट की तलाश है. हार्दिक की चोट ठीक नहीं हुई है और वह दौरे पर नहीं जाएंगे.

Written ByRohit Raj
Published: Oct 14, 2026, 03:49 PM IST|Updated: Oct 14, 2026, 03:56 PM IST
joinshare
हार्दिक पांड्या का विकल्प: टीम इंडिया को मिल गया नया ऑलराउंडर? वनडे में सेलेक्शन के करीब सूर्यांश शेडगे
Image Credit: सूर्यांश शेडगे. BCCI

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मिशन वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के कठिन दौरे पर जाना है. वहां पांच वनडे मैचों की सीरीज होनी है. पहले तीन मुकाबले ही होने थे, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया की लोकप्रियता को देखते हुए दो अतिरिक्त मैच बीसीसीआई के साथ मिलकर इसमें जोड़े. वहां जाने से पहले ही कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का अनफिट होना उन्हीं में से एक है.

हार्दिक आईपीएल 2026 के बाद से ही मैदान पर वापस नहीं लौटे हैं. वह बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लगातार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अब तक फिट नहीं हो पाए हैं. हार्दिक की जगह लेने के लिए वनडे में शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी तैयार हैं. शिवम और नीतीश टी20 टीम के साथ लगातार बने हुए हैं. यहां तक कि नीतीश वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे स्क्वॉड में भी थे.

सूर्यांश पर टीम मैनेजमेंट को भरोसा

शिवम-नीतीश के उपलब्ध होने के बावजूद टीम मैनेजमेंट एक युवा ऑलराउंडर पर नजर बनाए हुए हैं. मुंबई और पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे वनडे टीम में आने के करीब हैं. वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं. यहां तक कि सूर्यांश ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैच भारत के लिए खेले हैं. वह तीन अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, लेकिन गिल और गंभीर को लगता है कि सूर्यांश लंबी रेस के घोड़े साबित हो सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चमके सूर्यांश

सूर्यांश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लिस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. 23 साल के इस खिलाड़ी ने पुडुचेरी में खेले गए अनाधिकारिक वनडे सीरीज के पहले मैच में 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी. इसके बाद आखिरी वनडे में उन्होंने 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज के बाद चयन समिति के अंतरिम चेयरमैन प्रज्ञान ओझा और उनके साथी सूर्यांश को बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Explained: भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री का पूरा खेल, 148 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में कैसे मिलते हैं टॉप क्रिकेटर्स, जानिए पूरा फॉर्मूला

नीतीश रेड्डी को फिट रखने पर नजर

नीतीश रेड्डी भी हार्दिक की तरह लगातार अनफिट होते रहते हैं. वह वनडे के साथ-साथ टेस्ट टीम के भी सदस्य हो सकते हैं. टीम मैनेजमेंट यह चाहता है कि नीतीश टेस्ट के लिए तरोताजा रहें. इसी को देखते हुए सूर्यांश को वनडे सीरीज के दौरान कुछ मैचों में मौके मिल सकते हैं. नीतीश को टेस्ट सीरीज में चौथे तेज गेंदबाज और निचले क्रम में बल्लेबाज के तौर पर अहम भूमिका निभानी है.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वैभव के दो शब्दों ने मचाई हलचल... चौथे T20I में भी बाहर रहेंगे सूर्यवंशी? अचानक वायरल हुआ ये क्रिप्टिक पोस्ट

सूर्यांश का करियर

सूर्यांश टी20 इंटरनेशनल में 3 मैचों में सिर्फ 8 रन बनाए हैं और उनके नाम कोई विकेट भी नहीं है. वह 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 4 अर्धशतकों की मदद से 439 रन बना चुके हैं. उनके नाम एक विकेट इस फॉर्मेट है. लिस्ट ए की बात करें तो 18 मैचों में 2 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं. उन्होंने 337 रन बनाए और 16 विकेट हासिल किए. इसके अलावा कुल 33 टी20 मैचों में 364 रन बनाए हैं और 13 विकेट झटके हैं. आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए दो सीजन खेल चुके हैं. इस दौरान 12 मैचों में उन्हें मौका मिला. सूर्यांश ने एक अर्धशतक की मदद से 165 रन बनाए हैं. वह कोई विकेट दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में नहीं ले पाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
India vs New Zealand