)
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चार विकेट से जीत लिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने भी तूफानी पारी खेली. वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए. अभिषेक ने दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 12 गेंद पर तेजी से 29 रन बना डाले. उन्होंने 226 रन के टारगेट का पीछा कर रही टीम इंडिया को मजबूत और तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
अभिषेक ने अपने तीन छक्के के साथ एक अनोखे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. वह टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले (1 से 6 ओवर) के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने शुरुआती छह ओवरों में अब तक 99 छक्के लगाए हैं और वह इस मामले में शतक लगाने से सिर्फ एक सिक्स दूर हैं. अभिषेक ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा (भारत) - 99
रोहित शर्मा (भारत)- 98
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)- 97
मोहम्मद वसीम (यूएई)- 95
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)- 94
Fast and furious, ft. Abhishek Sharma 🔥 Updates ▶️ https://t.co/ADfFnxXGzz #TeamIndia | #NZvIND | @OfficialAbhi04 https://t.co/WZFRs6XIoF
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
भारत ने चेज किया सबसे बड़ा टोटल
न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन के टारगेट को चेज करके टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. यह टी20 में भारत का सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले 2023 में उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में 209 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था.
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे सफल रन चेज
226 बनाम न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च, 2026
209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023
209 बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर, 2026
208 बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2019
207 बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009
204 बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020
नमन धीर ने मैच को किया फिनिश
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रनों का स्कोर खड़ा किया. उसके लिए ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी अर्धशतक लगाया. फिलिप्स ने 40 गेंद पर 82 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए. फिलिप्स के बाद बारी थी भारतीय बल्लेबाजों के विस्फोट की. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद पर 93 रनों की साझेदारी करके कीवी टीम को बैकफुट पर ला दिया. सैमसन ने 33 गेंद पर 67 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान अय्यर ने 28 गेंद पर 42 रन बनाए. नमन धीर ने 15 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन बनाकर मैच को फिनिश कर दिया.