)
हिंदू धर्म में मां काली को शक्ति और साहस की देवी माना गया है. माता अपने भक्तों के भीतर की बुराई और भय का नाश करती हैं. माता का स्वरूप ही शक्तिशाली है जिनकी की आराधना अन्य देवी-देवओं से बहुत अलग होती है. मुख्य रूप से मां काली की तांत्रिक पूजा की जाती है, वो भी कुछ तय व्रत-त्योहारों के शुभ मौको पर ही. यही कारण है कि मन में प्रश्न उठता है कि क्या माता काली की तस्वीर या प्रतिमा घर में रख सकते हैं, मां की उपासना के नियम क्या हैं और क्या मां काली की पूजा हर दिन कर सकते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से इस लेख में जानें.
ध्यान दें हिंदू धर्म में भगवान की पूजा करने और उनकी प्रतिमा को घर में स्थान देने को लेकर कई नियम बताए गए हैं. घर में किसी भी ऐसे देवी-देवता की प्रतिमा रखना वर्जित बताया गया है जिनका रौद्र रूप हो और जिनकी ऊर्जा उग्र हो. देवी-देवताओं की ऐसी तस्वीर या प्रतिमा घर के माहौल से मेल नहीं खाती है. मां काली कभी भी सौम्य रूप में नहीं होती हैं, बल्कि उनका रूप ही रौद्र, ऊर्जा से भरा हुआ और उग्र है. माता काली हमेशा विकराल रूप में ही होती हैं जो अपने भक्तों की रक्षा करती हैं. यही कारण है कि कई धार्मिक मान्यताओं में मां काली की तस्वीर या मूर्ति को घर में रखने से माना किया गया है. लेकिन भक्ति भाव से अगर आप माता की प्रतिमा घर में रखना ही चाहते हैं तो आपको इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम जान लेना चाहिए.
घर के पूजा स्थल में अगर माता काली की तस्वीर लगाना चाहते हैं या उनकी प्रतिमा को घर में स्थान देना चाहते हैं तो कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखें. मां की ऐसी तस्वीर या प्रतिमा ही घर में रखें जिसमें उनका स्वरूप स्पष्ट हो और श्रद्धा भाव जगाने वाला हो. माता के शांत स्वरूप वाली तस्वीर ही घर में रखें. हालांकि, दीक्षा प्राप्त लोग अगर मां काली के उग्र स्वरूप वाली प्रतिमा भी घर में रखें तो दोष नहीं लगता है. तस्वीर के प्रति आपके मन में ऐसी श्रद्धा रखें जैसे कि मां के लिए एक बच्चे का प्रेम होता है, मां काली के रूप से डरें नहीं. इस तरह मां काली की कृपा से घर की सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाएगा. ध्यान रहे अगर मां काली की प्रतिमा घर में रख रहे हैं तो उनकी सात्विक पूजा करें. इससे माता प्रसन्न होंगी.
(Disclaimer- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य परंपराओं पर आधारित है, इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है, कृपया किसी उपाय अपनाने से पहले अपने गुरु या विद्वान से सलाह अवश्य लें.)