)
Today Weather Update: नवंबर का आखिरी रविवार मौसम के लिहाज से काफी अलग-अलग रहने वाला है. एक ओर सुबह के समय उत्तर भारत में कोहरे की चादर बिछी रहेगी, तो वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी. यहां के मौसम में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना देखी जा सकती है. दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली जैसे उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. यहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
यहां बारिश का खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक, कराईकल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. इसके अलावा माहे, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में भी बारिश की संभावना है. अंडमान-निकोबार में भी आज रविवार ( 29 नवंबर 2026) के लिए कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने यहां तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा है.
दिल्ली की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह के समय कोहरा छाए रह सकता है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही यहां मौसम साफ होने लगेगा. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह के वक्त घना कोहरा होने से विजिबिलिटी कम हो सकती है. ऐसे में सड़कों पर गाड़ी चलाने वालों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.
Weather Forecast | 28 November 2026 Isolated heavy rainfall is likely over Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal on 28th November 2026. No significant weather is expected over the remaining parts of the country during the next one week. Stay updated with the latest weather information from IMD. #WeatherUpdate #IMD #WeatherForecast #HeavyRainfall #TamilNadu #Puducherry #Karaikal #WeatherAlert @moesgoi @ndmaindia @DDNewslive @airnewsalerts
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 28, 2026
उत्तर प्रदेश में रविवार ( 29 नवंबर 2026) को मौसम शुष्क रहने वाला है. यहां IMD ने घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. हालांकि, सुबह के समय यूपी के कई इलाकों में धुंध देखने को मिल सकती है. बिहार में भी आज मौसम में कुछ बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. यहां के अधिकतर जिलों में आसमान साफ रहने वाला है. नवंबर का महीना खत्म होते ही राज्य में ठंड का असर बढ़ने लगा है. बिहार में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.
पहाड़ों में भी लगातार ठंड बढ़ने लगी है. उत्तराखंड में आज रविवार ( 29 नवंबर 2026) को मौसम सामान्य रहने वाला है. यहां बारिश को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. राज्य के पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम ठंड देखने को मिल सकती है. फिलहाल उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हिमाचल प्रदेश में भी आज कोहरा छाया रह सकता है. IMD ने राज्य के कुछ इलाकों में 1 दिसंबर 2026 तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसके चलते निचले और मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी कम हो सकती है.