App

मंदिर में प्रवेश या पूजा से पहले पैर धोने का नियम क्यों है? जानिए आचमन और पाद-प्रक्षालन का गूढ़ रहस्य!

भारतीय संस्कृति में पूजा करने से लेकर मंदिर में प्रवेश करने से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिन्हें अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कहा जाता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि मंदिर में प्रवेश करने से पहले क्यों पैरों को धोया जाता है, आचमन और पाद-प्रक्षालन करने के पीछे वैज्ञानिक कारण क्या है?

मंदिर में प्रवेश या पूजा से पहले पैर धोने का नियम क्यों है? जानिए आचमन और पाद-प्रक्षालन का गूढ़ रहस्य!

हिंदू धर्म में शुद्धता को विशेष रूप से महत्व दिया जाता है. यहां शुद्धता का संबंध केवल शारीरिक पवित्रता ही नहीं, मन और विचारों की पवित्रता से भी है. यही कारण है कि पूजा करने या मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपने आप को शुद्ध करने के लिए कहा जाता है. यही नहीं भोजन बनाने और भोजन करने पहले भी अपने आपको पवित्र किया जाता है. यहां तक कि बाहर से आकर घर में प्रवेश करने पर हाथ-पैर धोने के लिए कहा जाता है. यह परंपरा हिंदू धर्म सदियों से निभाई जा रही है. घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा हाथ-पैर धोने पर जोर देते हैं. सवाल ये है कि हिंदू धर्म में हाथ-पैर धोने को इतना महत्वपूर्ण क्यों मान गया है, इसका धर्म और विज्ञान से क्या संबंध है.

पाद-प्रक्षालन और आचमन

शास्त्रों में शरीर के एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में पैरों को देखा गया है जो पूरे शरीर का भार उठाते हैं. पैर ही हैं तो हमें जमीन से जोड़ते हैं, पैरों में धूल-मिट्टी लगती है, अलग-अलग जगहों की सकारात्मक-नकारात्मक ऊर्जा पैरों को छूती हैं. धार्मिक मान्यताएं हैं कि जब हम पैरों को धोते हैं तो शारीरिक सफाई हो जाती है, इसके साथ ही पैरों को धो लेने भर से शरीर पूजा और आध्यात्मिक गतिविधियों को करने के लिए शुद्ध हो जाता है. शरीर को शुद्ध करने का यह एक सरल उपाय है. शास्त्रों में पूजा-विधियों में पैर धोने को "पाद-प्रक्षालन" कहा जाता है, वहीं शुद्धिकरण के लिए आचमन भी किया जाता है यानी थोड़ा-सा जल अंजुली में लेकर पिया जाता है. इस तरह व्यक्ति शुद्ध हो जाता है और पूजा करने के योग्य माना जाता है. अशुद्ध स्थानों से आने के बाद और भोजन-पूजा करने से पहले पाद-प्रक्षालन और आचमन करने के लिए कहा जाता है.

पाद-प्रक्षालन और आचमन का विज्ञान से संबंध

संक्रमण का खतरा
ध्यान दें, बाहर से आने पर पैरों से लगे धूल, मिट्टी और हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस पानी से धो लिए जाते हैं तो किसी तरह के संक्रमण का खतरा कम से कम हो जाता है.

रक्त प्रवाह
आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के अनुसार पैरों के तलवों में कई  खून की नलियां और नसों के सिरे होते हैं, जब पैर धोते हैं तो शरीर की गर्मी शांत होती है और रक्त प्रवाह संतुलित रूप से होता है.

मानसिक शांति
पैरों पर जब ठंडा या सामान्य तापमान वाला पानी डालने से मानसिक तनाव दूर होता है और मन व दिमाग शांत होता है.

थकान दूर होती है
आयुर्वेदिक नजरिए से देखें तो पैरों की नसों का सीधा संबंध हमारी आंखों और दिमाग से जुड़ा है. सोने या ध्यान लगाने से पहले जब हम अपने पैर को अच्छे से धो लेते हैं तो थकान दूर होती है, इसके साथ-साथ अच्छी नींद भी आती है.

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी हेतु है इसे चिकित्सा सलाह न समझें स्वास्थ्य समस्या होने पर कृपया योग्य डॉक्टर से सलाह लें धार्मिक मान्यताएं क्षेत्र अनुसार बदल सकती हैं.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More