App

SC के आदेश पर आज जलेगा कार्तिकई दीपम; दरगाह पर जुटे मुस्लिम श्रद्धालु, हिंदुओं ने CRPF जवानों पर बरसाए फूल

मदुरै में 'कार्तिगई दीपम' की रस्म के तहत पहाड़ी पर बने पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाया जाता है. दीपस्तंभ को स्थानीय भाषा में दीपथून कहते हैं, इससे करीब 15 मीटर दूर सिकंदर दरगाह है.

SC के आदेश पर आज जलेगा कार्तिकई दीपम; दरगाह पर जुटे मुस्लिम श्रद्धालु, हिंदुओं ने CRPF जवानों पर बरसाए फूल
Image Credit: AI जनरेटेड इमेज

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुप्पारनकुंद्रम पहाड़ी पर बने दीपस्तंभ पर दीप जलाया जाएगा. इस दौरान 50 लोगों को पहाड़ी पर जाने की अनुमति मिलेगी. इससे पहले शनिवार की सुबह पहाड़ी पर ऐसा नजारा दिखा, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. एक तरफ सैकड़ों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने पहाड़ी पर स्थित सिकंदर दरगाह में पहुंचकर विशेष नमाज अदा की. तो वहीं दूसरी तरफहिंदू श्रद्धालुओं ने सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ (CRPF) जवानों पर फूल बरसाकर उनका वेलकम किया.

दरअसल, तिरुप्पारनकुंद्रम पहाड़ी पर मंदिर और दरगाह दोनों हैं. यहां दीप जलाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस मामले में 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के आज शाम पत्थर के खंभे (दीपथून) पर 'कार्तिकई दीपम' का दीया जलाया जाना है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. मामला संवेदनशील होने के चलते यहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Karthigai Deepam Lighting Today

सुबह से ही दरगाह पर जुटने लगे मुस्लिम जायरीन

शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे से केरल और स्थानीय इलाकों के 100 से अधिक मुस्लिम जायरीन पहाड़ी की तलहटी में जुटने लगे. यह दरगाह एक सक्रिय सूफी दरगाह और मस्जिद है, जहां हालिया सख्ती के बावजूद श्रद्धालुओं को तय प्रक्रिया के तहत जाने की अनुमति मिली है. इसके पास मौजूद दीपथून पर शाम करीब 5 बजे कार्तिकई दीपम प्रज्वलित किया जाएगा.

CRPF और RAF के हाथों में पूरी पहाड़ी की सुरक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने पूरी पहाड़ी जिसमें मंदिर और दरगाह दोनों शामिल हैं की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय बल को दी है. इसलिए सीआरपीएफ की एक कंपनी और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टुकड़ियां रातों-रात मंदिर परिसर पहुंच चुकी हैं. पहाड़ी रास्तों पर चेकपोस्ट बना दिए गए हैं. कोर्ट ने CRPF  को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मुस्लिम श्रद्धालुओं को दरगाह और मस्जिद में नमाज अदा करने से न रोका जाए और न ही कोई बाधा डाली जाए.

आखिर सुप्रीम कोर्ट को क्यों देना पड़ा दीया जलाने का आदेश?

दरअसल, पहाड़ी के पत्थर वाले खंभे (दीपथून) पर दीया जलाने को लेकर काफी समय से कोर्ट में केस चल रहा था. 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि इस बार दीपथून पर ही दीया जलाया जाए, लेकिन 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर अधिकारियों ने कोर्ट की बात नहीं मानी और तय जगह के बजाय उचिपिल्लैयार मंदिर के पास दीया जला दिया. इसी वजह से 27 नवंबर को कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई, मंदिर के ट्रस्टियों को सस्पेंड कर दिया और आज दोबारा दीप जलाने का आदेश दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More