App

ट्रंप से सवाल करते ही भड़क उठे जिनपिंग, अमेरिकी पत्रकार को दिखाया बैठक से बाहर का रास्ता; दूसरे रिपोर्टर्स को भी मिली चेतावनी

चीन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछना एक पत्रकार को भारी पड़ गया. चीनी अधिकारियों ने ब्लूमबर्ग की पत्रकार को बैठक में जाने से रोक दिया. इस घटना के बाद चीन में प्रेस पर पाबंदियों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.

ट्रंप से सवाल करते ही भड़क उठे जिनपिंग, अमेरिकी पत्रकार को दिखाया बैठक से बाहर का रास्ता; दूसरे रिपोर्टर्स को भी मिली चेतावनी
Image Credit: अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल पूछने पर पत्रकार पर एक्शन.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल में ही चीन की यात्रा पर गए थे, जहां पर उन्होंने शेनझेन में एपेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. यहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने लोगों को हैरान कर दिया.

दरअसल, अमेरिकी पत्रकार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछना भारी पड़ गया. अमेरिकी पत्रकार पर चीन के राष्ट्रपति भड़क उठे और उसको इस अहम बैठक को छोड़कर जाने को कह दिया गया. ब्लूमबर्ग टीवी की पत्रकार ऐनमैरी होर्डर्न ने चीन में हो रही इस अहम बैठक को कवर करने के लिए आई थी. इसी दौरान पत्रकार ने ट्रंप से Nvidia के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग से जुड़ा एक सवाल कर दिया, जिसपर चीनी राष्ट्रपति भड़क उठे.

जैसे ही अमेरिकी पत्रकार ने ट्रंप से सवाल किया वह चीनी अधिकारियों की नजर में गईं और इसका असर इतना ज्यादा हुआ है कि अधिकारियों ने ऐनमैरी होर्डर्न को उस कमरे में जाने से रोक दिया, जहां पर तीनों देशों के नेताओं के बीच त्रिपक्षीय वार्ता होनी थी. ऐनमैरी होर्डर्न ने काफी बैठक में जाने की तमाम कोशिश की, लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं दी गई.

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार (19 नवंबर) को शेनझेन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच लंबी वार्ता हुई. इस बैठक को कवर करने के लिए ब्लूमबर्ग टीवी की ऐनमैरी होर्डर्न वहां पहुंची थी. जब दोनों नेता एक मेज पर थे, तो होर्डर्न ने जोर से पूछा कि राष्ट्रपति ट्रंप, क्या जेन्सेन हुआंग ने अमेरिका के साथ बेवफाई की है?

जैसे ही ऐनमैरी होर्डर्न ने ये सवाल किया, सभी लोग उनकी ओर देखने लगे. वहीं, ट्रंप ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि थैंक यू वेरी मच. वहीं, जिनपिंग ने भी पत्रकार को देखा, लेकिन कुछ बोला नहीं. इसके कुछ समय बाद एक चीनी अधिकारी ने आकर कहा कि इस बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे कैमरे को बंद करा दिया.

दूसरे पत्रकारों को भी मिली चेतावनी

फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में एक दूसरे पत्रकार ने भी सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन चीनी अधिकारियों ने उसको चुप करा दिया. चीनी अधिकारियों की ओर से अमेरिकी मीडिया टीम को एक खास संदेश भिजवाया, जिसमें कहा गया था कि चिल्लाकर सवाल पूछना बेहद असभ्य माना जाता है. इस दौरान कहा गया कि बात नहीं मामने वाले पत्रकारों को कमरे से बाहर निकाल दिया जाएगा.

सवाल पूछने पर पत्रकारों को रोका गया

गौरतलब है कि व्हाइट हाइस प्रेस पूल ने इस मसले पर अपनी बात रखी है. प्रेस पूल की ओर से बताया गया कि रिपोर्टर को सवाल पूछने का कारण रोका गया था. पूल की रिपोर्ट में दावा किया गया कि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्टर को कार्यक्रम में शामिल होने से केवल इसलिए रोका गया, क्योंकि उसने जिनपिंग के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान सवाल किया था.

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रिपोर्टर को वापस बैठक में शामिल करने की कोशिश की गई, लेकिन चीनी अधिकारियों ने उन्हें नहीं जाने दिया. शेनझेन की इस घटना ने चीन में प्रेस पर लगाई पाबंदियों को फिर से चर्चा के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो