App

इश्क, शक और साजिश: दोस्त की पत्नी ने लिखी मौत की स्क्रिप्ट, पुणे की एयर होस्टेस मर्डर केस में बड़ा खुलासा

पुलिस के मुताबिक, वर्षा तुर्कर और नितेश अग्रवाल के बीच प्रेम-संबंध थे. नितेश की पत्नी मोना अग्रवाल को इस बात की भनक लग गई थी. इससे वह काफी नाराज थी और उसने 13 साल रुपये की सुपारी देकर वर्षा की हत्या करवाई थी.

इश्क, शक और साजिश: दोस्त की पत्नी ने लिखी मौत की स्क्रिप्ट, पुणे की एयर होस्टेस मर्डर केस में बड़ा खुलासा
Image Credit: गोवा की एयर होस्टेस मर्डर केस का खुलासा (File Photo- ANI)

पुणे की एयर होस्टेस वर्षा तुर्कर हत्याकांड का महाराष्ट्र पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक वर्षा तुर्कर के दोस्त नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंधों के शक में वर्षा की हत्या की गई. पुलिस का दावा है कि नितेश की पत्‍नी मोना अग्रवाल ने 13 लाख की सुपारी देकर वर्षा की हत्या करवाई थी. पुलिस सुपारी लेकर हत्या करने वाले अपराधियों को भी धर दबोचा है. हालांकि, दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं.

14 नवंबर को हुई थी वर्षा की हत्या

पुलिस के अनुसार, पुणे जिले के धनोरी की रहने वाली वर्षा तुर्कर दिवाली की छुट्टियों में अपने मायके आई थी. 14 नवंबर को वह अपनी दोस्त नितेश के साथ वैनगंगा नदी के किनारे घूमने गई थी. वहां वर्षा पर अज्ञात हमलावरों ने जनलेवा हमला किया था. नितेश ने ही वर्षा के परिवार को जानलेवा हमले किए जाने की जानकारी दी थी. परिजन उसे (वर्षा) अस्पताल लेकर गए, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया था. 

खबर अपडेट हो रही है...

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो