App

PoK में अपनी ही जनता पर टूटी आसिम मुनीर की सेना? रावलाकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी, 7 की मौत का दावा

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलाकोट में तनाव बढ़ गया है. JAAC ने पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन हमलों और भारी गोलीबारी के आरोप लगाए हैं. 7 लोगों की मौत और 18 के घायल होने का दावा किया गया है.

PoK में अपनी ही जनता पर टूटी आसिम मुनीर की सेना? रावलाकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी, 7 की मौत का दावा
Image Credit: Ai की मदद से बनाई गई तस्वीर

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के रावलाकोट में गुरुवार सुबह पाकिस्तानी रेंजर्स और फ्रंटियर कोर (FC) ने पुलिस के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागरिक रिहायशी इलाकों में ड्रोन हमले भी किए गए. स्थानीय निवासी वसीम शकील का घर हमले में नष्ट होने की खबर है. ऑपरेशन के शुरुआती दो घंटों में कम से कम 7 नागरिकों की मौत और 23 लोगों के घायल होने की खबर है. 7 जून से अब तक PoJK में मरने वालों की तादाद 153 पहुंचने का दावा किया गया है.

सुबह करीब 8 बजे प्रमुख प्रदर्शन स्थलों को निशाना बनाया गया. इस दौरान सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर भारी गोलीबारी की. 9 जून से रावलाकोट बस टर्मिनल पर 5000 से अधिक प्रदर्शनकारी 38 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर धरने पर बैठे थे. उमर फारूक चौक के पास भी हजारों लोग जमा हैं. महिलाओं के सुरक्षा बलों का सामना करने और मस्जिदों के लाउडस्पीकर से लोगों को एकजुट होकर कार्रवाई का विरोध करने की अपील किए जाने की खबर है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान आर्मी आम लोगों के घरों और निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर हमले कर रही है. JAAC नेता उमर नजीर ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन वाली जगहों के आसपास कई दिशाओं से ड्रोन हमले किए जा रहे हैं, जिससे हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. उन्होंने लोगों से रावलकोट पहुंचने की अपील की और विदेशों में रहने वाले कश्मीरियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाने की भी मांग की.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आगजनी के वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में देखा जा सकता है कि हालात इतने बदतर हैं कि कुछ घरों में भी आग लगी हुई है. बुरहानुद्दीन नाम के एक X यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसको लेकर दावा किया है कि यह वीडियो 5 नवंबर 2026, रावलकोट का है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा,'पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर के रावलकोट में ड्रोन हमले किए हैं. सभी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं. पूरे शहर में डर और अफरा-तफरी का माहौल है; दर्जनों लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं.'

इस वीडियो के अलावा भी कई और वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं, जिनमें लगातार गोलियां चलने की आवाजें सुनी जा सकती हैं. एक प्रदर्शनकारी ने तो यह भी दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने रावलकोट में बच्चों पर भी गोलियां चलाई हैं.

क्यों हो रहा है PoK में प्रदर्शन?

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अवाम अपनी सरकार से कुछ मांगे रख रहे हैं. JAAC संगठन स्थानीय लोगों की मांगों को लेकर पाकिस्तानी सरकार और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर रहा है.

  • PoK में बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट होने के बावजूद स्थानीय लोगों को महंगी बिजली मिलती है.
  • गेहूं और आटे की बढ़ती कीमतों के साथ सब्सिडी वाले आटे की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी है.
  • PoK विधानसभा की 12 सीटें पाकिस्तान में रहने वाले कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं. JAAC इन्हें खत्म करने की मांग कर रही है.
  • स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान की सरकार उनके राजनीतिक अधिकारों और प्रतिनिधित्व को कमजोर कर रही है.
  • लोगों की शिकायत है कि PoK के जल और अन्य संसाधनों का फायदा पाकिस्तान को मिलता है, जबकि स्थानीय आबादी को उसका पर्याप्त फायदा नहीं मिलता.
  • प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पाकिस्तानी प्रशासन आंदोलन को दबाने के लिए गिरफ्तारियां और बल प्रयोग कर रहा है.
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो