)
वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट शो राइज एंड फॉल 2 का सफर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. कई हफ्ते तक चले ड्रामा, बहस और टास्क के बाद अब ग्रैंड फिनाले आ गया है. 6 लोगों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि शो का फिनाले कब और कहां होगा.
राइज एंड फॉल 2 का ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर 2026 को शुक्रवार को स्ट्रीम होगा. दर्शक इसे दोपहर 12 बजे एमएक्स प्लेयर शो को फ्री में देख सकते हैं. फाइनलिस्ट्स फिनाले परफॉर्मेंस की शूटिंग 5 नवंबर से हो रही है. शो के विनर के नाम का खुलासा ग्रैंड फिनाले एपिसोड में होगा. 6 नवंबर को विनर के नाम की घोषणा हो जाएगी.
राइज एंड फॉल 2 का ग्रैंड फिनाले अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर ऐप पर देख सकते हैं. शो का फिनाले 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होगा.
सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले के 6 कंटेस्टेंट्स के बीच जंग होगी. शहजाद पूनावा, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी ट्रॉफी के लिए जंग लड़ते नजर आएंगे. शहजाद ने सीजन के पहले फाइनलिस्ट बने थे. उन्होंने पहले फिनाले में अपनी जगह बना ली थी.
इन 6 कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. शो के पूरे सीजन में रुलर्स और वर्कर्स के बीच लड़ाई, विवाद और बदलता हुआ समीकरण चर्चा में रहा है. अब देखना होगा कि राइज एंड फॉल 2 का विनर कौन होगा.
एमेजॉन एमएक्स प्लेयर के रियल्टी शो राइज एंड फॉल 2 में अब तक कई बड़े विवाद देखने को मिले हैं. शो की शुरुआत में ही शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच बहस हो जाती है, जो कि हाथापाई तक पहुंच जाती है. जिसके बाद सिवेट तोमर को शो से बाहर कर दिया गया था. इसेक बाद हनी चैलेंज टास्क के दौरान शहद की बूंदों की गिनती के दौरान विवाद हुआ. इस टास्क में गौतम गुलासी के एक फैसले की वजह से मनीष कश्यप और सोनम मलिक को रूलर पद से हटाकर बेसमेंट में वर्कर्स बना दिया. जिससे घर में सत्ता का बड़ा पलटफेर हुआ.