App

'राहुल गांधी मानसिक रूप से विक्षिप्त और नशेड़ी', गयाजी में 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा' के दौरान बरसे विजय सिन्हा

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. गयाजी में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मानसिक रूप से विक्षिप्त और नशेड़ी हैं.

'राहुल गांधी मानसिक रूप से विक्षिप्त और नशेड़ी', गयाजी में 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा' के दौरान बरसे विजय सिन्हा
Image Credit: बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा (Z News)

बिहार में भारतीय जनता पार्टी की चरफ से 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा का आयोजन किया गया. आयोजित पदयात्रा का शुभारंभ गयाजी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से टावर चौक तक किया गया. इस पदयात्रा में एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. उन्होंने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मानसिक तौर पर विक्षिप्त आदमी हैं. ये नशेड़ी आदमी हैं, कोई बिना नशा के इस तरह के अनाप-शनाप बयान नहीं दे सकता है. ये व्यक्ति पंजाब के मुख्यमंत्री को कह रहे हैं, लेकिन इनके बारे में लोग कह रहे हैं. जिनका अपना कोई देश के प्रति समर्पण नहीं, संविधान में विश्वास नहीं, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं. वह व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष के पद को कलंकित कर रहा है.

पदयात्रा के दौरान बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे मानसिकता के लोगों के विषय में आज देश कांग्रेस के लोगों से पूछ रहा है कि क्या कांग्रेस में अच्छे-भले लोग नहीं हैं, जो देश के प्रति सम्मान और संविधान में विश्वास रखें? राहुल गांधी पूरी तरह से विक्षिप्त अवस्था में हैं.

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जो लोकतंत्र के हत्यारे हैं, जिन्हें संविधान में विश्वास नहीं है, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं है और जो विदेशी इशारे पर देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं. जनता के जनादेश का अपमान करके चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माता-पिता को गाली देने वालों की अराजकता अब इस देश में नहीं चलेगी.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान से देश चलेगा. कांग्रेस, राजद और कम्युनिस्टों की मानसिकता वाले केजरीवाल जैसे लोग विदेशी फंडिंग के इशारे पर देश में आंदोलन नहीं चला पाएंगे. हर मां भारती की संतान अब लोकतंत्र बचाने और संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतर चुकी है.

दरभंगा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा

वहीं, दरभंगा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान एनडीए नेताओं ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में दरभंगा धरना स्थल से निकली पदयात्रा दारू भट्टी चौक पर समाप्त हुई. इस दौरान बीजेपी विधायक संजय सरावगी और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. संजय सरावगी ने कहा कि लोकतंत्र और जनादेश का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा.

वहीं, संजय झा ने कहा कि चुनाव में वोट कटने का आरोप लगाने वाले विपक्ष को दरभंगा में एक भी पीड़ित मतदाता नहीं मिला. कार्यक्रम में दरभंगा के सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर, स्थानीय विधायक, एनडीए के घटक दलों के नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

गया से जय प्रकाश कुमार और दरभंगा से मुकेश कुमार की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More