App

शेख हसीना की सरकार गिराने में पाकिस्तान ने निभाई भूमिका, बांग्लादेश के बड़े नेता का कबूलनामा; मिले थे 1 अरब डॉलर

साल 2024 में बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार गिराने में पाकिस्तान की अहम भूमिका रही है. पाकिस्तान ने करीब 1 अरब डॉलर की मदद की थी. ये बात बांग्लादेश के विपक्षी पार्टी के नेता शफीकुर रहमान ने कही.

शेख हसीना की सरकार गिराने में पाकिस्तान ने निभाई भूमिका, बांग्लादेश के बड़े नेता का कबूलनामा; मिले थे 1 अरब डॉलर
Image Credit: बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार गिराने में पाक की भूमिका. (फोटो- एआई)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के संबंधों पर एक बड़ा खुलासा हुआ है. बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के मुखिया शफीकुर रहमान ने कबूला है कि शेख हसीना को सत्ता से हटाने की कोशिश में पाकिस्तान ने उनका साथ दिया. एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान से पैसा लेकर आए और उनके लोगों ने सड़क पर मोर्चा संभाला. सबसे हैरान करने वाली बात है कि जमात-ए-इस्लामी की मेहनत बेकार गई और शेख हसीना के हटने का फायदा बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को मिल गया.  

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शफीकुर रहमान ने बांग्लादेश में पाकिस्तान की मदद, शेख हसीना को सत्ता से हटाने और तारिक रहमान की वर्तमान सरकार के बारे में चर्चा कर रहे हैं. कथित तौर पर उन्होंने इस वीडियो में कहा कि पाकिस्तान से एक अरब डॉलर हम लेकर आए. हमारे कार्यकर्ताओं ने हमले अंजाम दिए और शेख हसीना को सत्ता से हटाने की योजना बनाई, लेकिन सत्ता का मजा तारिक रहमान ले रहे हैं.  

सत्ता न पाने की तकलीफ

बांग्लादेश में इस समय बीएनपी की सरकार है और तारिक रहमान पीएम बने हैं. वहीं, शफीकुर रहमान की जमात-ए-इस्लामी विपक्ष में है. इसके अलाव शेख हसीना के खिलाफ  छात्र आंदोलन का नेतृत्व करने वाली नाहिद इस्लाम की एनसीपी भी विपक्ष में है. पिछले कुछ समय से नाहिद इस्लाम और शफीकुर रहमान लगातार तारिक सरकार पर हमलावर है और कई मुद्दों पर सरकार की आलोचना करते रहे हैं. कई मौकों पर देखा गया है कि शेख हसीना को हटाकर खुद सत्ता न पाने की तकलीफ इन्हें होती रही है.

2024 में बांग्लादेश में तख्तापलट

बता दें कि साल 2024 में बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन देखने को मिला था. इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने सरकार के खिलाफ हल्ला-बोला और करीब एक दशक से अधिक समय से सत्ता संभाल रही शेख हसीना को इस आंदोलन के कारण देश छोड़क जाना पड़ा. उस वक्त हसीना ने ढाका छोड़कर भारत में शरण ली थी. अब वह जल्द ही वापस बांग्लादेश जा सकती हैं.  शेख हसीना का रुख भारत के लिए हमेशा से नरम माना जाता रहा है.

हसीना सरकार गिराने में पाकिस्तान का हाथ

शेख हसीना ने बांग्लादेश में तख्तापलट के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया था. वहीं, पाकिस्तान पर भी उंगलियां उठती रही हैं. ऐसे में शफीकुर रहमान का हालिया बयान बताता है कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के लिए पाकिस्तान की सेना और सरकार ने भी शेख हसीना को सत्ता से हटाने में अहम भूमिका निभाई थी और पैसों की मदद भी की थी. बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार जाने के बाद करीब एक साल तक नोबल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार रही.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More