App

शर्मनाक: विराट कोहली वनडे में 20वीं बार 'जीरो' पर आउट, सचिन तेंदुलकर के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में 244 रनों से हार गई. इस मैच में टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज फेल रहे और 334 रनों के जवाब में कुल 89 रन ही बना सके. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा खाता नहीं खोल पाए.

शर्मनाक: विराट कोहली वनडे में 20वीं बार 'जीरो' पर आउट, सचिन तेंदुलकर के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी
Image Credit: विराट कोहली. AP

भारत के सुपरस्टार विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. कोहली अपने पूरे करियर में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ते रहे हैं, लेकिन शुक्रवार (13 नवंबर) को उनके नाम एक अनचाही उपलब्धि दर्द हो गई. वह माउंट माउंगानई में फेल रहे और चार गेंद का सामना करने के बाद शून्य पर पवेलिन लौट गए. उन्होंने इसी के साथ एक भूलने वाले रिकॉर्ड में सचिन की बराबरी कर ली.

कोहली न्यूजीलैंड के खूंखार तेज गेंदबाज मैट हेनरी और कायेल जेमीसन के आगे क्रीज पर नहीं टिक पाए. वह वनडे में 20वीं बार आउट हुए हैं. इस मामले में उन्हें तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. वह अब वनडे में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए. कोहली को हेनरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया. इस मामले में विराट ने पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया. श्रीनाथ वनडे में 19 बार शून्य पर आउट हुए थे.

हिटमैन भी शून्य पर आउट

विराट कोहली के साथ-साथ ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस मैच में खाता नहीं खोल पाए. वह पहले ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. मैट हेनरी की गेंद पर फिन एलन ने उनका कैच लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर भी शून्य पर आउट हो गए. उन्हें भी हेनरी ने अपना शिकार बनाया. रोहित 18वीं बार वनडे में शून्य पर आउट हुए. सबसे ज्यादा डक के मामले में उन्होंने अनिल कुंबले की बराबरी कर ली.

 

 

वनडे में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय

विराट कोहली - 20 (321 मैच)
सचिन तेंदुलकर - 20 (463 मैच)
जवागल श्रीनाथ - 19 (229 मैच)
अनिल कुंबले - 18 (269 मैच)
रोहित शर्मा - 18 (295 मैच)

हेनरी ने कैसे किया कोहली का शिकार?

रोहित और ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी की शुरुआत करने आए. हिटमैन पहली ही गेंद पर आउट हो गए. उनके बाद क्रीज पर उतरे विराट के लिए मैट हेनरी ने जबरदस्त प्लान बनाया. उन्होंने शुरुआती कुछ गेंदों को विराट से दूर फेंका. बाहर की तरफ स्विंग कराया. कोहली को आउटस्विंगर पर परेशान किया. उन्हें एक गेंद मिडिल स्टंप की ओर फेंक तो विराट ने बैकवर्ड प्वॉइंट पर किसी तरह उसे धकेल दिया. बाहर जाती गेंद का फिर से इंतजार कर रहे विराट को हेनरी ने अचानक से एक अंदर आती गेंद डाल दी. विराट ने डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद स्टंप से जा लगी और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More