App

ऑन डिमांड चलेंगी ट्रेनें, छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! पटना जंक्शन पर बनेंगे 3 होल्डिंग एरिया और वॉर रूम

छठ महापर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे विभाग पूरी तरह से अलर्ट है. इतना ही नहीं, पटना जंक्शन पर 3 होल्डिंग एरिया और वॉर रूम बनेंगे. दानापुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि जरूरत पड़ने पर ऑन डिमांड ट्रेनें चलेंगी.

ऑन डिमांड चलेंगी ट्रेनें, छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! पटना जंक्शन पर बनेंगे 3 होल्डिंग एरिया और वॉर रूम
Image Credit: पटना जंक्शन पर बनेंगे 3 होल्डिंग एरिया और वॉर रूम (Z News)

छठ महापर्व को लेकर रेलवे अलर्ट मोड पर है. यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था करने में लगा है. रेलवे के अनुसार, जरूरत पड़ने पर ऑन डिमांड भी ट्रेन चलेगी. वहीं, पटना जंक्शन पर 3 होल्डिंग एरिया और वॉर रूम बनेगा. साथ ही अधिकारियों की तरफ से सीसीटीवी से 24 घंटे नजर रखी जाएगी.

रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा

दरअसल, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कमर कस ली है. छठ के दौरान बिहार आने और पूजा के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दानापुर रेल मंडल ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं. रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. वहीं, यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने पर ऑन डिमांड ट्रेन चलाने की भी व्यवस्था की गई है.

छठ के बाद यात्रियों की वापसी को देखते हुए भी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई

पत्रकारों से बातचीत के दौरान दानापुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिहार पहुंचते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग दिशाओं से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. वहीं, छठ के बाद यात्रियों की वापसी को देखते हुए भी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है.

स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे

उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं, जहां टिकटिंग, प्राथमिक उपचार और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए प्रमुख स्टेशनों पर वॉर रूम बनाए जा रहे हैं.

सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी होगी

इन वॉर रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी होगी. साथ ही अधिकारी 24 घंटे स्टेशन पर मौजूद रहकर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर नजर रखेंगे.

छठ महापर्व: शुद्धता और पवित्रता के साथ शुरू

बता दें कि नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है. पर्व को लेकर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में छठ व्रती महिलाएं तैयारियों में जुट गई हैं. छठ पूजा में शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाएं अपने घरों की छतों पर गेहूं धोकर सुखाती नजर आ रही हैं. गेहूं को अच्छी तरह सुखाने के बाद उसकी पिसाई कराई जाएगी. इसी आटे से खरना का प्रसाद और छठ महापर्व का प्रमुख प्रसाद ठेकुआ तैयार किया जाएगा.

रिपोर्ट: इश्तेयाक खान

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More