App

पर्दे के पीछे आतंकियों से प्यार: 70 लाख के इनामी मसूद अजहर से मुनीर की सीक्रेट मीटिंग, PAK का असली चेहरा बेनकाब

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने बंद कमरे में आतंकी मसूद अजहर से मुलाकात की थी. ये बैठक 16 सितंबर को करीब ढाई घंटे चली. इस मुलाकात ने पाकिस्तान की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं. पाकिस्तान का आतंक के खिलाफ एक्शन का दोहरा चेहरा सभी के सामने आ गया है.

पर्दे के पीछे आतंकियों से प्यार: 70 लाख के इनामी मसूद अजहर से मुनीर की सीक्रेट मीटिंग,  PAK का असली चेहरा बेनकाब
Image Credit: पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर ने आतंकी सरगना से मुलाकात की. (फोटो- एआई)

पाकिस्तान का आतंकी प्रेम किसी से छिपा नहीं है. बड़े-बड़े कुख्यात आंतकी संगठन पाकिस्तान की जमीन पर पनाह लिए हुए हैं. इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पाकिस्तानी सरकार और आंतकियों की बीच की साठगांठ की पोल खोलकर रख दी है. हाल में ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के बीच मुलाकात हुई. दोनों के बीच करीब ढाई घंटे बैठक चली.

इस बैठक की जानकारी ऐसे समय पर आई है, जब हाल में ही जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक आतंकी हमला हुआ. बुधवार (11 नवंबर) को किश्तवाड़ में हुए दोनों आतंकी हमलों में दो आतंकी संगठनों का हाथ माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर किया गया हमला लश्कर-ए-तैएबा  के इशारे पर अंजाम दिया गया, तो किश्तवाड़ में दो एसपीओ की गोली मारकर हत्या करने का काम जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर हुआ. सुरक्षाकर्मी अभी आतंकियों की तलाश कर रहे हैं.

मुनीर और मसूद अजहर की ढाई घंटे बैठक

रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि आतंकी मसूद अजहर और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के बीच गत 16 सितंबर को एक बंद कमरे में बैठक हुई. हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. सूत्रों ने दावा किया कि इस बंद कमरे की बैठक में मुफ्ती अब्दुल रहीम और मौलाना ताहिर अशरफी भी मौजूद थे. कथित तौर पर यह बैठक आसिम मुनीर के लिए पहले से आरक्षित एक गेस्ट में हुई थी.

बता दें कि आसिम मुनीर ने उस आतंकी मसूद अजहर के साथ बैठक की, जिसके ऊपर खुद पाकिस्तान ने ही लाखों रुपये का इनाम घोषित किया था. इसी से पाकिस्तान के दोहरे रवैये का पता चलता है. जहां एक ओर दिखावा करने के लिए पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेने का दावा करता आया है, तो दूसरी ओर खुद सेना के चीफ आतंकियों के सरगना से गुप्त तरीके से मुलाकात कर रहे हैं.

पाकिस्तान के झूठ से उठा पर्दा

इससे पहले पाकिस्तान कई मौकों पर दावा करता आया है कि वह आतंकी घटनाओं से खुद पीड़ित है और आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश कर रहा है. इस बीच मसूद अजहर और आसिम मुनीर के बीच हुई बैठक ने पाकिस्तान के झूठ से पर्दा उठा दिया है. ऐसे में सवाल है कि क्या पाकिस्तान वाकई आतंकी नेटवर्क को खत्म कर रहा है, या सिर्फ अपनी कहानी बदल रहा है?

पाकिस्तान ने रखा है इनाम

जरा सोचिए, जिस आतंकी को 'रेड बुक' में शामिल किया गया और पाकिस्तान ने ही उसपर लाखों का इनाम घोषित किया है, उसके साथ पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर बंद कमरे में बैठक कर रहे हैं. इसका मतलब साफ है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी साजिश की प्लानिंग की जा रही होगी. संभव है कि भारत के खिलाफ कोई बड़ी साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग की जा रही हो.

गौरतलब है कि मसूद अजहर को 'रेड बुक' में शामिल किया इसपर पाकिस्तान ने ही इनाम घोषित किया. अब तो इनाम बढ़ाकर 70 लाख कर दिया गया है. इस बैठक से पाकिस्तान की सरकार पर एक बार फिर से सवाल उठे हैं. पाकिस्तान की सरकार बार-बार यह कहती है कि आतंकवादियों से हमारा कोई भी लेना देना नहीं है, लेकिन अब इस बैठक ने शहबाज सरकार की पोल खोल दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो