App

महाकाल के भस्म आरती में शामिल हुए सुरेश रैना, नंदी हॉल में बैठ किया शिव मंत्र का जाप; बोले- अलग लेवल की ऊर्जा महसूस हुई

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने नंदी हाल में बैठकर शिव मंत्र का जाप किया.

महाकाल के भस्म आरती में शामिल हुए सुरेश रैना, नंदी हॉल में बैठ किया शिव मंत्र का जाप; बोले- अलग लेवल की ऊर्जा महसूस हुई
Image Credit: सुरैश रैना भाई और भतीजे के साथ महाकाल का दर्शन करने पहुंचे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना शुक्रवार तड़के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. रैना अपने भाई और भतीजे के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और पारंपरिक वेशभूषा में नंदी हॉल में बैठकर पूरी श्रद्धा के साथ शिव मंत्रों का जाप किया. इसके बाद उन्होंने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की और कहा कि यहां आकर उन्हें एक 'अलग लेवल की ऊर्जा' महसूस हुई है.

भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद शुक्रवार तड़के ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए. इसके बाद दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन हुए. दर्शन के बाद सुरेश रैना ने बताया कि रात साढ़े 12 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और बाबा के आशीर्वाद से हर कोई एक खास उद्देश्य के साथ उनकी सेवा में जुटा है. रैना ने भस्म आरती और गर्भगृह में पूजा-अर्चना के बाद अपने आध्यात्मिक अनुभव को बेहद दिव्य बताया.

अलग लेवल की उर्जा महसूस हुई: सुरेश रैना

बाबा के दर्शन करने के बाद सुरेश रैना ने कहा, 'अपने भाई और भतीजे के साथ आया हूं. बाबा के दर्शन कर बहुत अच्छा लग रहा है. एक अलग लेवल की उर्जा महसूस हुई. यहां की व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं. रात साढ़े 12 बजे से महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों की लाइन लगी हुई है। महाकाल के आशीर्वाद से सब एक उद्देश्य के साथ उनकी सेवा में लगे हुए हैं.'

 

 

मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का अभिषेक

बाबा महाकाल की पूजा के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया। कपूर की आरती के बाद बाबा महाकाल ने मुकुट धारण किया। इसके बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्म आरती की गई. रजत चंद्र, त्रिशूल और मुकुट से सजे बाबा महाकाल को सजाया गया। बाबा के इस स्वरूप को देखकर जय श्री महाकाल के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज पड़ा। झांझ-मंजीरे और डमरू की ध्वनि से बाबा की आरती की गई. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंज उठा. मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा. महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More