)
लाभ पंचमी पर्व कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि को मनाया जाता है. यह दिवाली के ठीक 5 दिन बाद पड़ती है. इस साल लाभ पंचमी 14 नवंबर 2026, शनिवार को है. इस दिन बही खाते की पूजा करने का रिवाज है, जिसे चोपड़ा पूजन भी कहते हैं. इसके चलते सामान्य तौर पर लोग इसे व्यापारियों का पर्व ही समझते हैं. जबकि यह दिन जॉब करने वालों के करियर में भी बड़ा बदलाव ला सकता है.
लाभ पंचमी के दिन प्रथमपूज्य गणेश जी, धन-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और बुद्धि-विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करने का विधान है. साथ ही व्यापारी वर्ग नए बही-खातों, तिजोरी आदि की भी पूजा करते हैं.
वहीं नौकरीपेशा वर्ग इस दिन अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप, डायरी-पेन की पूजा कर सकते हैं. यदि ऐसा संभव न हो तो केवल तीनों देवी-देवताओं की पूजा करके तरक्की और धन-समृद्धि की कामना कर सकते हैं.
जॉब करने वाले लोग लाभ पंचमी के दिन गणेश जी, लक्ष्मी जी और सरस्वती माता की पूजा करें. साथ ही कुछ उपाय करें. इससे प्रमोशन, सम्मान, मनचाही नौकरी, सैलरी में बढ़ोतरी के योग बनते हैं.
- लाभ पंचमी के दिन सुबह स्नान करके, साफ कपड़े पहनकर पूजा करें. लैपटॉप-डेस्कटॉप, डायरी-पेन की भी पूजा करें. उन पर रोली और अक्षत से छोटा सा स्वास्तिक बनाएं. डायरी पर बाईं ओर 'शुभ' व दाईं ओर 'लाभ' लिखें.
- गणेश जी को दूर्वा या बेसन के लड्डू, मां सरस्वती को पीले फूल और पीली मिठाई अर्पित करें.
- लाभ पंचमी के दिन पीली मिठाई, पीले कपड़े का दान करना भी शुभ फल देगा. गरीब-जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें भी सामर्थ्य अनुसार दान कर सकते हैं.
सबसे शुभ मुहूर्त- 14 नवंबर की सुबह 06:43 बजे से लेकर सुबह 10:18 बजे तक.
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:12 बजे से लेकर सुबह 11:56 बजे तक.
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:23 बजे से लेकर दोपहर 02:07 बजे तक.
(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी धार्मिक उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.)