कभी अपने लुक्स को लेकर इनसिक्योर थीं, आज दो बार की ब्यूटी क्वीन हैं. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर देशभर में पहचान बनाने वाली केजिया लिज मेजो की कहानी सिर्फ ग्लैमर, ताज और खूबसूरती की नहीं है, बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास और खुद को स्वीकार करने के सफर की कहानी है. इन तमाम सवालों पर केजिया लिज मेजो ने Zee News से खास बातचीत में खुलकर अपनी कहानी साझा की.