ईरान में एक बार फिर महिलाओं के हिजाब पहनने को लेकर चर्चा की जाने लगी है. ईरान के सुप्रीम लीडर के करीबी नेता और उनकी बात प्रचारित करने वाले अखबार में कुछ ऐसे आर्टिकिल छपे हैं. ईरान इस समय जंग की आग में झुलस रहा है. पिछले 6 महीने में पुलिस ने लोगों पर सख्ती थोड़ी कम की थी, जिसके बाद महिलाओं ने ना सिर्फ हिजाब पहनना छोड़ दिया बल्कि कई वेस्टर्न ड्रेस में कॉलेज और दफ्तरों में जाने लगी.