डीएनए मित्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन की मुलाकात के बाद जिस दूसरी मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर थी अब हम उस मुलाकात की बात करेंगे। पुतिन के बाद पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेजिशयान से मिले। भारत और ईरान के बीच हुई बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई? क्या बात हुई? इसके बारे में बताने से पहले हम आपको एक तस्वीर दिखाना चाहते हैं। इसे आप पिक्चर ऑफ द डे भी कह सकते हैं।