App

गोवर्धन पूजा पर यूपी में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिलेगी धूप; जानें मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में 10 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के दिन मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह हल्की धुंध और दिन में धूप निकलेगी. जानें लखनऊ, मेरठ, कानपुर और वाराणसी समेत पूरे प्रदेश का मौसम अपडेट.

गोवर्धन पूजा पर यूपी में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिलेगी धूप; जानें मौसम का हाल
Image Credit: UP Weather Today

यूपी मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश में आज मौसम ने करवट तो नहीं ली है, लेकिन ठंड अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं. पूर्वी हो या पश्चिमी यूपी, दोनों तरफ मौसम सूखा ही रहेगा. सुबह के समय कई जिलों में हल्की धुंध छा सकती है. मेरठ, सहारनपुर जैसे जिलों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धुंध छंट जाएगी और धूप खिल जाएगी। दोपहर में धूप की वजह से थोड़ी गर्मी भी महसूस हो सकती है।राहत की बात ये है कि आज आंधी-तूफान या गरज-चमक को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। बस सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी, इसलिए हल्के गर्म कपड़े साथ रखना ही ठीक रहेगा।


लखनऊ में 29 डिग्री तक जाएगा पारा

राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. पश्चिमी यूपी में सुबह धुंध के बाद दिन साफ रहेगा. पूर्वी यूपी में भी सुबह ठंड और दिन में साफ मौसम रहेगा. प्रयागराज और वाराणसी में दिन में धूप निकलेगी, सुबह-शाम ठंडक बनी रहेगी.

रात का पारा सामान्य से ऊपर

9 नवंबर की रात को तापमान में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ.ज्यादातर मंडलों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा का बदलाव नहीं आया. लेकिन मेरठ मंडल में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक ज्यादा रहा. वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी और आगरा में भी रात का पारा सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया. बाकी मंडलों में तापमान लगभग सामान्य रहा. सबसे ठंडा जिला हरदोई रहा, जहां न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया.


अगले 5 दिन भी सूखा ही रहेगा मौसम

10 से 14 नवंबर तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही शुष्क बना रहेगा. बारिश की कोई चेतावनी नहीं है और तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा.हां, सुबह के समय धुंध धीरे-धीरे बढ़ सकती है, इसलिए गाड़ी चलाने वालों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. किसानों के लिए ये मौसम अच्छा है, धान की कटाई और गेहूं की बुवाई आराम से हो जाएगी. डॉक्टरों का भी कहना है कि बदलते मौसम में ठंडी हवा और ठंडे पानी से बचें, नहीं तो सर्दी-जुकाम पकड़ सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More