)
उत्तर प्रदेश में अब मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. नवंबर के दूसरे हफ्ते में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है.आज सोमवार, 9 नवंबर को प्रदेश के कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा और धुंध छा सकती है. पश्चिमी यूपी के साथ ही पूर्वी यूपी में भी सुबह के समय विजिबिलिटी थोड़ी कम रह सकती है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ धुंध छंट जाएगी और धूप खिलेगी.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश में बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है. मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा.सुबह ठंड और दोपहर में धूप वाला पैटर्न अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है.लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भी सुबह हल्की धुंध के बाद दिन में धूप रहेगी. तराई वाले इलाकों में सुबह धुंध का असर थोड़ा ज्यादा रह सकता है. जानिए चार प्रमुख शहरों का आज का मौसम
लखनऊ की बात करें तो आज राजधानी में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा तो दिन में धूप निकलेगी. कुल मिलाकर मौसम शुष्क रहने वाला है. नोएडा की बात करें तो सड़कों पर सुबह धुंध और कोहरा नजर आय़ा. हवा में ठंडक थी. वहीं दिन में हल्की धूप निकलेगी. हवा में प्रदूषण का असर साफ दिख रहा है.
प्रयागराज में सुबह हल्की ठंड और कोहरा है. दिन में धूप खिलेगी.शाम को ठंड बढ़ेगी.वाराणसी की बात करें तो काशी में सुबह धुंध छाई हुई है. दिन में साफ मौसम और धूप रहेगी.
आज यूपी में बारिश की संभावना बेहद कम है. दिन और रात दोनों समय बारिश की संभावना न के बराबर है. आंधी-तूफान या गरज-चमक को लेकर भी कोई चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी, दोनों के लिए 9 नवंबर को कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. 9 से 15 नवंबर तक भी कोई विशेष अलर्ट नहीं है, यानी मौसम शुष्क बना रहेगा.
लखनऊ में 10 से 14 नवंबर के बीच सुबह धुंध या हल्का कोहरा रह सकता है. दिन में आसमान साफ और धूप रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के आसपास रह सकता है.
सुबह के समय कोहरे में गाड़ी चलाते समय हेडलाइट और धीमी स्पीड का ध्यान रखें. बुजुर्ग और बच्चे सुबह-शाम हल्की ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें.