App

ट्रंप की हार का तेल को फायदा, कीमतों में बड़ी गिरावट, क्या भारत में अब गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है. ये गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने ईरान पर हमले को लेकर नरमी की बात कही है.

ट्रंप की हार का तेल को फायदा, कीमतों में बड़ी गिरावट, क्या भारत में अब गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
Image Credit: crude oil price

Crude Oil: क्या साल 2026 खत्म होने से पहले कच्चे तेल  की कीमत वापस अपनी स्थिति में पहुंच सकेगी? फरवरी 2026 में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हुई और खाड़ी की इस जंग ने कच्चे तेल के दाम में बड़ी तेजी ला दी है.  

एक फैसला और कच्चे तेल के गिरे दाम  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध को बातचीत से भी सुलझाया जा सकता है. हार के बाद ईरान पर ट्रंप के रुख में नरमी देखी जा रही है. उन्होंने रहा है कि अगर ईरान के साथ समझौते पर बात आगे बढ़ती है, तो अमेरिका को दोबारा युद्ध में लौटने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ट्रंप के बयान से कच्चा तेल धड़ाम

अमेरिका के इस बयान से कच्चे तेल  के बाजार पर बड़ा असर पड़ा है. इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में तेल की कीमत में नरमी देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड की कीमत में 0.09 फीसदी की गिरावट आई है और कीमत 98.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) तेल की कीमत 91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है.  

तेल के दाम गिरे, तो क्या भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हुई

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर तुरंत पेट्रोल-डीजल के दामों पर नहीं दिखने वाला है. तेल कंपनियों के लिए बढ़े दाम की वजह से बढ़ी लागत की भरपाई करना पहली प्राथमिकता है. मई 2026 के बाद से भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियों पर ग्लोबल मार्केट में बढ़ी कीमतों का दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में अगर कच्चे तेल की कीमत अपने पूर्व स्थिति में पहुंचती है, तो भी दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है, जब आपके लिए पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट हो सकती है.

क्या है आज पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल: ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल: ₹95.20 प्रति लीटर.
  • मुंबई में पेट्रोल: ₹111.21 प्रति लीटर,डीजल: ₹97.83 प्रति लीटर.
  • कोलकाता में पेट्रोल: ₹113.51 प्रति लीटर,  डीजल: ₹99.82 प्रति लीटर.
  • चेन्नई में  पेट्रोल: ₹107.76  प्रति लीटर, डीजल: ₹99.55 प्रति लीटर. 
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More