)
Gold Silver Price: दिवाली खत्म होते ही सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौट आई है. सोना-चांदी दोनों के दाम रॉकेट की रफ्तार से भागे हैं. 10 ग्राम सोने की कीमत 1400 रुपये का उछाल देखने को मिला. सुबह-सुबह चांदी 3600 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई.
इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत में 48 डॉलर से अधिक उछल गया. स्पॉट गोल्ड की कीमत 4120 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. MCX पर भी सोने-चांदी के दाम में बड़ा उछाल देखने को मिला है. MCX पर सिल्वर की कीमत में 3599 रुपये का उछाल आया है. सिल्वर 1,88,679 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. सोने की बात करें, तो 10 ग्राम सोना 1479 रुपये चढ़कर 1,43,991 रुपये पर पहुंच गया है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट देखें, तो 9 नवंबर को दिवाली के बाद सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है. भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम चढ़े हैं. 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी है. इसमें मेकिंग चार्ज, 3% जीएसटी अलग से एड होता है.
सोने की कीमत में बड़ी तेजी के पीछे कई फैक्टर्स जिम्मेदार है, लेकिन सबसे बड़ा कारण कच्चा तेल बना है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटने का इशारा किया है, जिसके बाद कच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच चुका है. तेल के दाम गिरने से महंगाई को लेकर चिंता घटी है.
महंगाई पर दबाव कम होने से केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरें में बढ़ोतरी की आशंका भी कम होती है. ऊंची ब्याज दरों से सोने जैसे ऐसे निवेश पर दबाव बढ़ाते हैं. ऐसे में तेल के दाम कम होने से निवेशकों का झुकाव सोने की ओर बढ़ा है.
तेल के साथ-साथ कमजोर डॉलर ने सोने की खरीदारी को प्रोत्साहित किया है. चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव डॉलर में तय होता है. सोमवार, 9 नवंबर को डॉलर के कमजोर होने से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना पर कीमत चुकानी पड़ती है. जिससे विदेशों के खरीदारों के लिए सोना खरीदना आसान होता है और मांग में बढ़ोतरी होती है. जब मांग बढ़ती है, तो कीमत में तेजी आने लगती है .
इसके अलावा 10 नवंबर को अमेरिकी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आने वाले हैं. इसी हफ्ते शुक्रवार को प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स आने वाले हैं. इन आंकड़ों से पहले निवेशक सोना खरीदकर रख रहे हैं.
डिस्क्लेमर- हम आपको सोने-चांदी में निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं. ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए लिखी गई है. सोने-चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से निवेश की सलाह जरूर लें.