App

2027 से पहले BJP का बड़ा दांव: सपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी, 61 सीटों पर चुनावी रोडमैप तैयार

बीजेपी यूपी की 61 हारी हुई सीटों को जीतने के लिए चुनावी रोडमैप तैयार करने में जुट गई है. बीजेपी इन सीटों का जातीय समीकरण और बूथ लेवल पर फीडबैक ले रही है.

2027 से पहले BJP का बड़ा दांव: सपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी, 61 सीटों पर चुनावी रोडमैप तैयार
Image Credit: File Photo

उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी बीजेपी ने अपनी हारी हुई सीटों को लेकर अब पूरी तरह से होमवर्क कंप्लीट करना शुरू कर दिया है. इन हारी हुई सीटों को लेकर खुद राष्ट्रीय नेतृत्व लगातार मंथन कर रहा है.

पिछले तीन चुनावों में मिली थी हार  

यूपी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को यूपी की अलग अलग 61 सीटों पर पिछले तीन चुनावों, 2012, 2017 और 2022 में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी अब इन सीटों के सियासी गणित को सुलझाने में जुट गई. भाजपा इन 61 सीटों से विस्तृत चुनावी डेटा, जातीय समीकरण और बूथ-स्तर का फीडबैक इकट्ठा कर रही है. ताकि जमीन पर अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए हर सीट के हिसाब से एक रोडमैप तैयार किया जा सके.

पूर्वी यूपी की 22 सीटें शामिल

जिन 61 सीटों पर भाजपा महामंथन में जुटी हैं, उनमें 22 पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थित हैं. ये सीटें विशेष रूप से आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर और मीरजापुर जिलों में हैं. चुनावी अभियान के शुरुआती चरण में इन्हीं 61 मुश्किल सीटों को प्राथमिकता दी गयी है. इनके अलावा 13 सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं, जिनमें सहारनपुर, मुरादाबाद और बिजनौर जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं.

जातीय गणित खंगालने में जुटी बीजेपी

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन 35 सीटों में से, समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में 27 सीटें जीती थीं तब रालोद सपा के साथ थी. इनके अलावा ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इनमें से तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. उस वक्त राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. 2022 में राजभर के अलावा राष्ट्रीय लोक दल ने भी सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. अब दोनो भाजपा के साथ है. पार्टी चुनाव से पहले से ही इन 61 सीटों का जातीय गणित खंगालने में जुट गई है और मुस्लिम बाहुल्य सीट भी इसमें शामिल है, जिसपर भाजपा अलग से प्लान तैयार कर रही है. 


(विशाल सिंह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More