App

अशोक यादव हत्याकांड का फरार आरोपी ASI चन्द्रमोहन सिंह का शव खेत में बंद बोरे में मिला, चेहरे पर जख्म के निशान

मधुबनी में हत्या मामले में फरार चल रहा आरोपी ASI चन्द्रमोहन सिंह का शव खेत से बरामद हुआ है. वारदात बाबुबरही थाना के बलिराजगढ़ की है. शव के पास से बैग से सर्विस रिवॉल्वर, आधार कार्ड और लैपटॉप मिला है.

अशोक यादव हत्याकांड का फरार आरोपी ASI चन्द्रमोहन सिंह का शव खेत में बंद बोरे में मिला, चेहरे पर जख्म के निशान
Image Credit: अशोक यादव हत्याकांड का फरार आरोपी ASI चन्द्रमोहन सिंह का शव खेत में बंद बोरे में मिला (Photo- वीडियो ग्रैब)

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में खेत से एएसआई चन्द्रमोहन सिंह का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. शव के पास मिले बैग से पुलिस ने सर्विस रिवॉल्वर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप समेत कई अन्य सामान बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि अशोक यादव हत्याकांड के बाद से ही पुलिस एएसआई चन्द्रमोहन सिंह की तलाश कर रही थी.

एएसआई चन्द्रमोहन सिंह 3 नवम्बर को एक युवती के घर में मौजूद थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया था. आरोप है कि ग्रामीणों से घिरने के बाद एएसआई ने कई राउंड फायरिंग की थी. इस घटना में एक व्यक्ति अशोक यादव की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे जिनका इलाज जारी है.

झाड़ी में संदिग्ध हालत में बैग देख लोगों को बुलाया और पुलिस को भी सूचना दी

घटना के बाद से ही एएसआई की तलाश जारी थी. अब खेत से उनका शव बरामद होने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. शव धान के खेत में बोरी में बंद पड़ा था. किसानों ने बदबू आने पर झाड़ी में संदिग्ध हालत में बैग देख लोगों को बुलाया और पुलिस को भी सूचना दी गई. एसएसपी ने फरार एएसआई की सूचना देने वालों को 25 हजार के इनाम का ऐलान किया था और आज ही 3 लाख रुपये के इनाम के लिए अनुशंसा भेजी थी.

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल टीम की तरफ से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है, एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं. शव पर कई जगह जख्म के निशान हैं और चेहरे को कुचल दिया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस जब्त सर्विस रिवॉल्वर, लैपटॉप समेत अन्य सामानों की जांच कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल टीम की तरफ से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा.

कब घटी थी घटना, जानिए

बता दें कि मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में 2-3 नवंबर 2026 की दरम्यानी रात अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई थी. एएसआई चंद्रमोहन सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें अशोक यादव नाम के शख्स की मौत हो गई थी.

रिपोर्ट: बिंदु भूषण

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More