App

शाहरुख खान की तरह बेटे आर्यन खान क्यों नहीं बने हीरो? जानें क्यों चुना कैमरे के पीछे का रास्ता?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बचपन में फिल्म कभी खुशी कभी काम में काम किया था. फिल्म में आर्यन ने शाहरुख खान के बचपन का रोल किया था. वहीं बड़े होने के बाद आर्यन खान ने एक्टिंग करने से मना कर दिया. उन्होंने पर्दे के पीछे काम किया.

शाहरुख खान की तरह बेटे आर्यन खान क्यों नहीं बने हीरो? जानें क्यों चुना कैमरे के पीछे का रास्ता?
Image Credit: आर्यन खान ने क्यों चुना कैमरे के पीछे का रास्ता?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का 13 नवंबर को है. आर्यन खान को स्टारडम विरासत मिली है. एक्टर पर्दे पर पिता की तरह हीरो बन सकते थे, लेकिन आर्यन ने दूसरा रास्ता चुना है. एक्टर की बजाय वह डायरेक्टर बने हैं. वहीं उनकी बहन सुहाना खान पिता की तरह एक्टर बनाना चाहती हैं.

बचपन में कर चुके हैं एक्टिंग


आर्यन खान बचपन में एक्टिंग कर चुके हैं. आर्यन खान करण जौहर की सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम में आर्यन खान ने शाहरुख खान के बचपन का रोल किया था. बड़े होने के बाद आर्यन खान ने एक्टिंग नहीं बल्कि डायरेक्शन को चुना है. आर्यन खान की आवाज भी बेहद शानदार है. आर्यन खान सिंबा द लॉयन किंग में इस्तेमाल किया गया. उनकी आवाज को स्क्रीन पर काफी पसंद किया गया था.  

आर्यन खान ने डायरेक्शन से शुरू किया अपना करियर

आर्यन खान ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशन से की है. उन्होंने वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का डायरेक्शन किया है. वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी. इस सीरज में आर्यन खान ने राइटर और डायरेक्टर के तौर पर काम किया है. उनकी सीरीज फिल्म इंडस्ट्री पर आधारित है. बॉलीवुड के संघर्ष भाई-भतीजावाद और कलाकार और मनोरंजक अंदाज दिखाया गया. आर्यन खान की वेब सीरीज को गौरी खान और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया.

शाहरुख खान ने किया खुलासा

शाहरुख खान ने डेविड लेटरमैन के शो में खुलासा किया था कि आर्यन खान का मानना है कि उनमें एक्टर बनने की काबिलियत नहीं है. आर्यन को एक्टिंग की बजाय फिल्म निर्माण, लेखन और निर्देशन में रुची है. आर्यन खान ने अमेरिका यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है.

आर्यन खान ने क्यों नहीं बनें एक्टर?

शाहरुख खान का कहना है कि अगर आर्यन खान एक्टिंग में आते हैं, उनकी तुलना हमेशा उनके पिता के स्टारडम और एक्टिंग से की जाती. वहीं लोग यह भी कहते कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में जो भी नाम कमाया है वह उन्होंने शाहरुख खान के नाम पर कमाया है. आर्यन ने विरासत में मिली स्टारडम का फायदा ना लेते हुए कैमरे के पीछे के काम के काम को सीखा है. उन्होंने राइटिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन की बारीकी पर काम किया. ताकि वह अपने पिता के नाम पर नहीं बल्कि अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाएं.  
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More