App

हमारे देश से ज्यादा सुंदर और साफ... यूक्रेनी यूट्यूबर ने बांधे चेन्नई मेट्रो के तारीफों के पुल, सिर्फ 30 रुपये में मिला वर्ल्ड क्लास एक्सपीरियंस

यूक्रेन की रहने वाली मारिया ने पहली बार चेन्नई मेट्रो में सफर किया और इसकी सफाई व कम किराये की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह उनके अपने देश से भी ज्यादा साफ है. जानिए पूरा वायरल मामला.

हमारे देश से ज्यादा सुंदर और साफ... यूक्रेनी यूट्यूबर ने बांधे चेन्नई मेट्रो के तारीफों के पुल, सिर्फ 30 रुपये में मिला वर्ल्ड क्लास एक्सपीरियंस
Image Credit: यूक्रेनी इन्फ्लुएंसर की बातें सुनकर इंडियंस का सीना गर्व से चौड़ा (PC- instagram/marishu.aura)

अक्सर विदेशी टूरिस्ट जब भारत आते हैं, तो यहां की मेट्रो सेवाओं को देखकर चौंक जाते हैं. एक यूक्रेनी महिला का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस महिला ने चेन्नई मेट्रो में पहली बार सफर किया और वहां की सफाई, चमक-धमक और सस्ते टिकट को देखकर वह इसकी मुरीद हो गई. मारिया नाम की इस महिला का कहना है कि भारत की मेट्रो उनके अपने देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी कहीं ज्यादा साफ और व्यवस्थित है.

भारत में जब भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बात होती है, तो मेट्रो ट्रेन का नाम सबसे ऊपर आता है. आधुनिक सुविधाएं, तेज रफ्तार और साफ-सफाई की वजह से यह हर किसी की पहली पसंद बन चुकी है. यूक्रेन की रहने वाली मारिया, जिनकी शादी एक भारतीय शख्स से हुई है, उन्होंने चेन्नई मेट्रो में अपना पहला सफर तय किया. मारिया ने इस पूरे एक्सपीरियंस का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में उनकी खुशी साफ देखी जा सकती है.

'इतनी सस्ती और इतनी प्यारी मेट्रो!'

मारिया ने अपने सफर की शुरुआत डिजिटल क्यूआर कोड टिकट खरीदने से की. जब उन्होंने देखा कि इतने शानदार मेट्रो स्टेशन और ट्रेन में ट्रेवल करने का टिकट सिर्फ 30 रुपये का है, तो वह हैरान रह गईं. वीडियो में उन्होंने कहा कि भारत की मेट्रो बहुत क्यूट और साफ-सुथरी हैं. उन्होंने आगे बताया कि ट्रेन के अंदर का माहौल बहुत ही सुंदर है और यह उनके अपने देश यूक्रेन के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में कहीं ज्यादा साफ और मेनटेन है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वायरल वीडियो के मुताबिक, मारिया ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- "इंडियन मेट्रो बहुत क्यूट हैं."

 

 

इंटरनेट पर वीडियो ने मचाया गदर

मारिया का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, वह तुरंत वायरल हो गया. भारतीय यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के मजेदार और गर्व से भरे कमेंट्स करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, "भारत में आपका स्वागत है और तारीफ के लिए शुक्रिया." वहीं दूसरे यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा, "मैंने भारत की लगभग सभी मेट्रो में सफर किया है और चेन्नई मेट्रो वाकई सबसे बेस्ट और साफ-सुथरी है."

यूथ ने दिए दूसरे शहरों में आने के न्योते

वीडियो के नीचे कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने मारिया को सलाह दी कि उन्हें भारत के बाकी शहरों की मेट्रो का अनुभव भी जरूर लेना चाहिए. एक कमेंट में लिखा था, "आप एक बार हैदराबाद मेट्रो भी घूमिए. पूरा साउथ इंडिया बहुत सुंदर और साफ है." वहीं कुछ लोगों ने उन्हें दिल्ली और कोलकाता मेट्रो का सफर करने का सुझाव भी दिया. इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर विदेशी मेहमानों का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब हो रहा है.

Chennai metro message

चेन्नई मेट्रो ने भी दिया दिल जीतने वाला जवाब

जब यह वीडियो खूब शेयर होने लगा, तो चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड यानी सीएमआरएल की नजर भी इस पर पड़ी. मेट्रो अथॉरिटी ने मारिया के पोस्ट पर ऑफिशियली कमेंट करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया. सीएमआरएल ने लिखा कि उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मारिया का चेन्नई मेट्रो में सफर का अनुभव इतना शानदार रहा. वे हमेशा यात्रियों को एक आरामदायक और स्वच्छ सफर देने की कोशिश करते हैं. चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) के आधिकारिक बयान के अनुसार, स्टेशनों और ट्रेनों की नियमित सफाई की जाती है ताकि सभी यात्रियों को एक स्वच्छ और बेहतर माहौल मिल सके.

पिछले कुछ सालों में भारत के बड़े शहरों का कायाकल्प हुआ है. वर्ल्ड क्लास मेट्रो स्टेशन, डिजिटल टिकटिंग सिस्टम, एसी कोचेज और चौबीसों घंटे सुरक्षा की वजह से विदेशी टूरिस्ट भी अब लोकल ट्रांसपोर्ट का खुलकर इस्तेमाल कर रहे हैं. मारिया जैसे कई अन्य ब्लॉगर्स भी पहले दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु मेट्रो की तारीफ कर चुके हैं.

डिस्क्लेमर: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर इंटरनेट पर मौजूद यूजर्स द्वारा दी गई कंटेंट पर आधारित है. मूल पोस्ट में किए गए दावों की Zee News इसके प्रमाणिकता और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More