App

फिटनेस की सबसे कूल मिसाल: 90 से ऊपर की उम्र में 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड, बुजुर्ग महिला की दास्तां सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

उम्र को हराते हुए अमेरिका की 91 साल की एथलीट फ्लोरेंस माइलर ने 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. 60 की उम्र में खेल शुरू करने वाली इस दादी की प्रेरणादायक कहानी जानिए.

फिटनेस की सबसे कूल मिसाल: 90 से ऊपर की उम्र में 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड, बुजुर्ग महिला की दास्तां सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Image Credit: 60 की उम्र में शुरू किया खेल, 91 साल की दागी दादी ने बना डाले 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड (instagram/beardthebestyoucanbe)

अक्सर लोग 60 साल की उम्र के बाद रिटायरमेंट लेकर आराम करने की सोचने लगते हैं. लेकिन अमेरिका के वर्मोंट की रहने वाली 91 साल की फ्लोरेंस माइलर की सोच बाकी दुनिया से बिल्कुल अलग है. उन्होंने 60 साल की उम्र में खेल के मैदान में कदम रखा और आज 91 की उम्र में भी वे नए रिकॉर्ड्स कायम कर रही हैं. पोल वॉल्ट, हर्डल्स और स्टीपलचेज जैसे मुश्किल इवेंट्स में उनके बनाए रिकॉर्ड्स देखकर आज का यूथ भी हैरान रह जाता है.

फ्लोरेंस माइलर का एथलेटिक्स में आने का कोई पुराना प्लान नहीं था. जब वह 60 साल की थीं, तब उनकी फ्रेंड बारबरा जॉर्डन ने उन्हें वर्मोंट सीनियर गेम्स में लॉन्ग जंप में हिस्सा लेने के लिए मनाया. इसके बाद दोनों सहेलियों ने साथ मिलकर करीब 20 साल तक कड़ी प्रैक्टिस की और कई कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया. वे दोनों हमेशा एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए पुश करती थीं और एक-दूसरे की गलतियां भी सुधारती थीं.

दोस्त की याद बनी सबसे बड़ी ताकत

दोनों सहेलियों की यह बेहतरीन पार्टनरशिप तब टूट गई जब बारबरा को कैंसर का पता चला. कैंसर से 5 साल की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद 2020 में 85 साल की उम्र में बारबरा का निधन हो गया. फ्लोरेंस आज भी अपनी दोस्त को बहुत याद करती हैं. उन्होंने बताया कि जब भी ट्रेनिंग के दौरान थकान महसूस होती है या मन हारने लगता है, तो वह बारबरा के साथ बिताए पलों को याद करती हैं. वही यादें उन्हें फिर से मैदान में उतरने का हौसला देती हैं.

 

 

90-94 एज ग्रुप में बनाए 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड

91 साल की उम्र में फ्लोरेंस माइलर ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स के 90 से 94 आयु वर्ग में कुल 6 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. इनमें 2,000 मीटर स्टीपलचेज, 80 मीटर हर्डल्स, पोल वॉल्ट, हाई जंप, ट्रिपल जंप और पेंटाथलॉन जैसी कठिन प्रतियोगिताएं शामिल हैं. जिस उम्र में लोग ठीक से चल भी नहीं पाते, उस उम्र में फ्लोरेंस का यह कारनामा हर किसी को सोच में डाल देता है.

'नेवर टू लेट' का सिंपल फंडा

फ्लोरेंस की जिंदगी का एक ही सिंपल रूल है- "नेवर टू लेट" यानी कुछ भी नया शुरू करने के लिए कभी बहुत देर नहीं होती. जब नए युवा खिलाड़ी उनसे मिलने आते हैं और कहते हैं कि वह उनके लिए एक बड़ी इंस्पिरेशन हैं, तो फ्लोरेंस को अंदर से बहुत खुशी महसूस होती है. उनका मानना है कि अगर मन में कुछ करने की चाह हो, तो उम्र का कोई भी पड़ाव आपको रोक नहीं सकता. यह खबर ओलंपिक चैनल और एजिंग अनटोल्ड को दिए गए फ्लोरेंस माइलर के इंटरव्यू पर आधारित है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More