App

नागौर में 'नोटों की दीवार' ! शराब ठेकेदार ने किया अनोखा लक्ष्मी पूजन

नागौर में दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का एक अनोखा वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में एक शराब ठेकेदार सुभाष 500-500 के नोटों की दीवार बनाकर परिवार पूजा कर रहे हैं.

नागौर में 'नोटों की दीवार' ! शराब ठेकेदार ने किया अनोखा लक्ष्मी पूजन
Image Credit: Nagaur Lakshmi Puja Viral Video

दीपावली का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया गया, जहां हर कोई अपने-अपने तरीके से मां लक्ष्मी की आराधना करता है. लेकिन राजस्थान के नागौर जिले से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर इस समय तहलका मचा रखा है. ये मामला किसी आम इंसान का नहीं, बल्कि एक स्थानीय शराब ठेकेदार का है, जिन्होंने लक्ष्मी पूजन के नाम पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि देखने वाले दंग रह गए.

वीडियो में साफ दिखा कि किस  तरह परिवार के सदस्यों ने मां लक्ष्मी के स्वागत में नोटों के बंडलों की दीवार ही खड़ी कर दी. पूजा स्थल पर चारों तरफ करोड़ों रुपए की गड्डियां नजर आ रही हैं, और बीच में पूरा परिवार विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन कर रहा है.

इस वायरल वीडियो में सुभाष अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ नोटों की इन गड्डियों के बीच बैठकर मां लक्ष्मी की आराधना करते नजर आ रहे हैं.अब जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यह तेजी से ट्रेंड करने लगा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

खास तौर पर 500-500 के नोटों की गड्डियों को इस करीने से सजाया गया है कि देखने वाले हैरान रह जाएं. स्थानीय चर्चाओं की मानें तो सुभाष को सांसद हनुमान बेनीवाल का करीबी भी बताया जा रहा है. हालांकि, ये वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग इस अनोखे और भव्य अंदाज में लक्ष्मी पूजन की तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

हालांकि, इस तरह खुलेआम करोड़ों रुपए के नोटों की दीवार बनाकर प्रदर्शन करना और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना. अब प्रशासनिक और जांच एजेंसियों के लिए भी बड़ा सवाल बन गया है. जानकारों का मानना है कि इस तरह के वायरल वीडियो के सामने आने के बाद आयकर विभाग या अन्य प्रशासनिक महकमे की नजर भी इस पर टिक सकती है, जो आने वाले दिनों में इस कारोबारी की मुश्किलें बढ़ा सकता है. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा हॉट टॉपिक बना हुआ है.

 

रिपोर्टर- दामोदर इनाणियां
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More