App

ट्रंप का इशारा और तेल धड़ाम, अब चमकेंगे सोने-चांदी के दाम! दिल्ली से लेकर चेन्नई तक चेक करें 24K, 22K गोल्ड के दाम

दिवाली के बाद सोने ने बाउंस बैक करना शुरू कर दिया है. सोने की कीमत में तेजी लौटी है. हालांकि ग्लोबल मार्केट में गोल्ड की कीमत में मामूली गिरावट देखी गई. भाईदूज से पहले अगर सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो रेट चेक कर लीजिए.

ट्रंप का इशारा और तेल धड़ाम, अब चमकेंगे सोने-चांदी के दाम! दिल्ली से लेकर चेन्नई तक चेक करें 24K, 22K गोल्ड के दाम
Image Credit: Gold Price Update (AI IMAGE)

Gold-Silver Price 10 November : सोने की कीमत में दिवाली के बाद थोड़ा सुधार देखने को मिला. धनतेरस के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है. हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.  10 नवंबर , मंगलवार को सोना सस्ता हुआ है.  अगर आप भाईदूज पर सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अपने शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट का रेट चेक कर सकते हैं. 

यहां गिरे सोने के दाम 

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के रेट में 23 डॉलर से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. कॉमैक्स गोल्ड गिरकर 4,115 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. MCX पर आज मॉर्निंग सेशन बंद है. शाम 5 बजे कारोबार शुरू होगा. इससे पहले सोमवार को MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,43,106 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ.  सिल्वर प्राइस 112 रुपये गिरकर 187,015 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ.  

सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव

10 नवंबर को भारतीय सर्रफा बाजार में सोने की कीमत शुद्धता के हिसाब से कुछ इस तरह से रही है. Bullions.co.in पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक...

दिल्ली में 

  • 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,43,140 रुपये प्रति 10 ग्राम.
  • 22 कैरेट वाला सोना  131,212 रुपये/10 ग्राम.  
  • 999 शुद्धता वाली चांदी 187,050 रुपये/ kg बिक रही है.  

मुंबई में

  • 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 143,380 रुपये/10 ग्राम.  
  • 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 131,432 रुपये/10 ग्राम. 
  • 1 किलो चांदी की कीमत 187,380 रुपये /1 kg

कोलकाता में

  •  24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 143,190 रुपये/ 10 ग्राम.  
  • 22 कैरेट वाला सोना 131,258रुपये/ 10 ग्राम.  
  • 1 किलो चांदी की कीमत 187,130 रुपये

चेन्नई में 

  • 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 143,800 रुपये /10 ग्राम.  
  • 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 131,817 रुपये /10 ग्राम.  
  • 1 किलो चांदी की कीमत 187,920 रुपये पर है.  

सोने-चांदी की कीमत पर कौन डालता है असर  

सोने की कीमत पर कई वैश्विक फैक्टर्स का असर होता है. कच्चे तेल की कीमत में उठापटक सोने की कीमत को प्रभावित करती है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत गिरी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में समझौते की ओर इशारा किया है, कहा है कि अमेरिका की ओर से सैन्य कार्रवाई लगभग खत्म है. जिसके बाद कच्चे तेल के दाम गिरने लगे हैं. तेल की गिरती कीमत से महंगाई बढ़ने का खतरा कम होता है. फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका कम होती है. जिससे सोने की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ता है.निवेशक बढ़ने से सोने की मांग और कीमत को बल मिलता है. अगर युद्ध खत्म होता है, तो सोने की कीमत में तेजी लौट सकती है . 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More