App

'मत मारो' गिड़गिड़ाते रहे लोग, पर नहीं पसीजा दिल: कुत्ते पर गिरा नशेड़ी, काटने पर भड़की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

कानपुर में नशे में धुत युवक कुत्ते पर गिर गया. जिससे कुत्ते ने उसको काट लिया. इसके बाद कई युवक लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर बेजुबान पर टूट पड़े और पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

'मत मारो' गिड़गिड़ाते रहे लोग, पर नहीं पसीजा दिल: कुत्ते पर गिरा नशेड़ी, काटने पर भड़की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. जाजमऊ के ताड़बगिया तीन खम्बा क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक की लापरवाही का खामियाजा एक बेजुबान कुत्ते को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. घटना का रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

बेजुबान पर बरसे लाठी-डंडे
दरअसल, ताड़बगिया इलाके में नशे की हालत में धुत्त एक युवक लड़खड़ाकर कुत्ते के ऊपर जा गिरा. जिससे घबराकर कुत्ते ने खुद के बचाव में युवक को काट लिया. इसके बाद वहां मौजूद कुछ युवकों का गुस्सा इस कदर फूटा कि इंसानियत पूरी तरह शर्मसार हो गई. आक्रोशित युवकों का झुंड लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और चापड़ लेकर बेजुबान पर टूट पड़ा. हमलावरों ने कुत्ते को चारों तरफ से घेर लिया और उस पर अंधाधुंध वार करने शुरू कर दिए.

तड़प-तड़पकर हुई बेजुबान की मौत
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हमलावर कितनी बेरहमी से इस बर्बरता को अंजाम दे रहे थे. बेजुबान जान बचाने के लिए बुरी तरह छटपटाता रहा और चीखता रहा, लेकिन हमलावरों के सिर पर खून सवार था. 

हमलावरों को जरा भी रहम नहीं आया. वे कुत्ते को घेरकर बेरहमी से पीटते रहे. वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई लाठी से हमला कर रहा है तो कोई लोहे के डंडे से वार कर रहा है. इसी बीच एक युवक चापड़ से कुत्ते पर हमला करता नजर आ रहा है.

'मत मारो' की गुहार लगाते रहे कुछ लोग
घटना के वक्त आसपास कई स्थानीय लोग मौजूद थे. वीडियो में कई लोगों की आवाजें आ रही हैं, जो लगातार हमलावरों से 'मत मारो, छोड़ दो' की गुहार लगा रहे थे. हालांकि, इस गुहार का हमलावरों पर कोई असर नहीं पड़ा. लाठी-डंडों और धारदार हथियार के जानलेवा वार से तड़प-तड़पकर आखिरकार उस बेजुबान कुत्ते ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से इलाके के पशु प्रेमियों और आम जनता में आक्रोश है.

लोग सोशल मीडिया पर इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

(कानपुर से प्रवीण पांडेय की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More